10 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानिए किन तारीखों पर होगा श्राद्ध
10 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानिए किन तारीखों पर होगा श्राद्ध
Share:

पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान धर्म के कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। जी हाँ और इसकी 15 दिन की अवधि में लोग पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए उनका विधिवत श्राद्ध करते हैं। आप सभी को बता दें कि पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है। जी हाँ और इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू होगा और 25 सितंबर तक रहेगा।

पितृ पक्ष का महत्व - कहा जाता है पितृ पक्ष के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाती है। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, नए मकान या वाहन की खरीदारी भी वर्जित होती है। इसके अलावा कुंडली में पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है। कहा जाता है इन दिनों पितरों को खुश करने के लिए और उनका आर्शीवाद पाने के लिए कई तरह के उपाय कर सकते हैं। जी दरअसल पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है। इसके अलावा पितृपक्ष में पिंडदान के लिए कुछ जगहें बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें से गया में पिंडदान का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। जी दरअसल पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोज कराने का भी विधान है, हालाँकि जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के बारे में जानकारी नहीं होती, वो लोग अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं इस साल के पितृ पक्ष का पूरा कार्यक्रम। 

इन तारीखों पर होगा श्राद्ध (Pitru Paksha 2022 Schedule)

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
11 सितंबर 2022- प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
12 सितंबर 2022- आश्विन, कृष्णा द्वितीया
13 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण तृतीया
14 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
15 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण पंचमी
16 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण षष्ठी
17 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण सप्तमी
18 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अष्टमी
19 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण नवमी
20 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण दशमी
21 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण एकादशी
22 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण द्वादशी
23 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
24 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
25 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अमावस्या

उर्फी जावेद ने तोड़ा रणवीर सिंह का रिकॉर्ड, कैमरे के सामने हुई टॉपलेस

'कौन बनेगा करोड़पति' में 1 करोड़ रुपये जीतने वाला ये बच्चा आज बन गया है IPS, आपने पहचाना क्या?

'हाथ पांव कांपने लगते।।।हर दिन डर रहता है', आखिर क्यों अमिताभ बच्चन ने कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -