पितृ पक्ष के दौरान भूल से भी ना करें इन चीजों का सेवन वरना नाराज हो जाएंगे पितर
पितृ पक्ष के दौरान भूल से भी ना करें इन चीजों का सेवन वरना नाराज हो जाएंगे पितर
Share:

सनातन धर्म में पितृ पक्ष को महत्वपूर्ण बताया गया है। जी हाँ और हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से प्रारंभ होते हैं आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर संपन्न होते हैं। आपको बता दें को इस साल श्राद्ध पक्ष यानी पितृ पक्ष 10 सितंबर, दिन शनिवार से शुरू हो चुके हैं। उसके बाद इसका समापन 25 सितंबर, दिन रविवार को होने वाला है। हालाँकि पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान जैसे कार्य किए जाते हैं और ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। वहीं धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

लहसुन-प्याज- सनातन धर्म में लहसुन प्याज को तामसिक भोजन माना गया है। जी हाँ और इनका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाता है। वहीं धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ही अंडे-मांस, शराब, बीड़ी, सिगरेट को भी ना छुए।

चना- पितृ पक्ष के दौरान चने का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इस वजह से जब तक श्राद्ध चलें, तब इसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। जी हाँ और पितरों को भी श्राद्ध में चने की दाल, चने या चने से बना सत्तू का अर्पण करना अशुभ माना जाता है।

सब्जियां- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष में भूलकर भी जमीन के अंदर उगने वाली मूली, अरबी, आलू जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। जी हाँ और इन सब्जियों को न तो पितरों को भोग लगाएं न ही ब्राह्मणों को इनका सेवन कराएं। जी दरसल ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।

मसूर की दाल- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक श्राद्ध के दौरान मसूर की दाल सेवन नहीं करना चाहिए। जी हाँ और ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसी के साथ ही पितृ पक्ष में दाल, चावल, गेहूं जैसे कच्चे अनाज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हालाँकि आप इस अनाज को पकाकर खा सकते हैं लेकिन कच्चा अनाज न तो खुद खाएं न ही पितरों को अर्पित करें।

अगर आप भी खा लेते हैं बासी रोटियां तो पहले पढ़ लीजिये उसके नुकसान

आपको कैंसर से बचा सकती है सफ़ेद मिर्च, इस तरह करें इस्तेमाल

आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है ये चीजें, भूल से भी खाने में ना करें शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -