आज है चौथा श्राद्ध, जानिए इस दिन क्या करें?
आज है चौथा श्राद्ध, जानिए इस दिन क्या करें?
Share:

इस समय पितृ पक्ष चल रहा है। यह 20 सितंबर 2021, सोमवार से आरंभ हों चुके हैं और इसका समापन 6 अक्टूबर 2021, बुधवार के दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पितृ पक्ष के पांचवें दिन के चतुर्थ श्राद्ध के दिन क्या करें।

चतुर्थ श्राद्ध : कहा जाता है जिन लोगों का देहांत इस दिन अर्थात तिथि अनुसार दोनों पक्षों (कृष्ण या शुक्ल) चतुर्थी तिथि हो हुआ है उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है। आपको बता दें कि चतुर्थी तिथि 24 सितंबर को प्रात: 08 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होगी। वहीँ आप अभिजीत, कुतुप या रोहिणी मुहूर्त में श्राद्ध करते हैं। 


अभिजीत मुहूर्त: 11:48:52 से 12:37:15 तक रहेगा।

1. कहा जाता है जिन जातकों की अकाल मृत्यु हुई होती है उनका श्राद्ध चतुर्दशी को करना चाहिए।
2. कहते हैं चतुर्थी या पंचमी तिथि में उनका श्राद्ध किया जाता है जिसकी मृत्यु गतवर्ष हुई है।


3. चतुर्थी (चौथ) के देवता श्री गणेश है। ऐसे में इस तिथि में भगवान गणेश का पूजन किया जाए तो सभी विघ्नों का नाश होता है।
4. इस दिन गंगाजल, कच्चा दूध, जौ, तुलसी और शहद मिश्रित जल की जलां‍जलि देने के बाद गाय के घी का दीप जलाएं, धूप दें, गुलाब का फूल चढ़ाएं और चंदन अर्पित करें।


5. वहीँ इसके बाद पिता से प्रारंभ करके पूर्वजों के जहां तक नाम याद हों वहां तक के पितरों के नामोच्चारण करके स्वधा शब्द से अन्न और जल अर्पित करें। इसी के साथ इस दिन भगवान विष्णु और यम की पूजा करें। इसके बाद तर्पण कर्म करें।

6. इस दिन पितृ के निमित्त लक्ष्मीपति का ध्यान कर लें और गीता के तीसरे अध्याय का पाठ करें।

7. ध्यान रहे पिर श्राद्ध में कढ़ी, भात, खीर, पुरी और सब्जी का भोग लगाए। ध्यान रहे पितरों के लिए बनाया गया भोजन रखें और अंगूठे से जल अर्पित करें।

8. आज भोजन गाय को, कौवे को, कुत्ते को और फिर चीटियों को खिलाएं।

9. आपको बता दें कि तृतीय श्राद्ध में चार ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। जी दरअसल उन्हें शक्कर, वस्त्र, चावल और यथाशक्ति दक्षिणा देकर उन्हें तृप्त करें।

10. ध्यान रहे इस दिन गृह कलह न करें, चरखा, मांसाहार, बैंगन, प्याज, लहसुन, बासी भोजन, सफेद तिल, मूली, लौकी, काला नमक, सत्तू, जीरा, मसूर की दाल, सरसो का साग, चना आदि वर्जित है।

आज ये 3 राशियों के लोग रहे सावधान, हो सकती है बड़ी समस्या

VIDEO: सोशल मीडिया पर छाया भैंस का अनोखा टेलेंट

डीजल की कीमतों में आया उछाल, जानिए पेट्रोल का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -