पीरो में फिर भड़की आग, कर्फ्यू के बाद गिरफ्तारी
पीरो में फिर भड़की आग, कर्फ्यू के बाद गिरफ्तारी
Share:

पटना : भोजपुर जिले के पीरो में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग भड़क गई है। यहां कर्फ्यू लगा हुआ है, बावजूद इसके लोगों की भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुये प्रदर्शनकारियों पर बमुश्किल काबू पाया है। बताया गया है कि पुलिस प्रशासन ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन इसका विरोध हुआ और विरोध करने वाले लोग सड़क पर उतर आये।

बीते दिनों पीरो में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के मौेके पर निकले जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव उपजा था। उस दौरान हुये हिंसक प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हुआ था। तनाव पूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिये प्रशासन ने पीरो में कफर्यू लगा दिया था लेकिन इसके बाद भी स्थिति संभल नहीं सकी है।

इधर पुलिस प्रशासन ने उपद्रव में लिप्त 21 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन संबंधित पक्ष के लोग हिंसा पर उतर आये। बताया गया है कि गुस्साये लोगों की भीड़ ने दुकानों में तोड़ फोड़ करते हुये वाहनों को फूंक डाला। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है तथा अफवाहों से बचने के उद्देश्य से प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया।

पीरो में तनाव बरकरार, फिर भड़का उपद्रव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -