मुंबई के होटलों में बिक रहा है कबूतर का मीट, जरूर पढ़ ले ये खबर
मुंबई के होटलों में बिक रहा है कबूतर का मीट, जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कबूतरों का मीट बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। एक रेसिडेंशियल सोसाइटी की छतों पर कबूतरों को पाला जा रहा था तथा फिर उनको चुपचाप होटलों में बेचा जाता था। सेवानिवृत आर्मी कैप्टन की शिकायत पर सायन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।   

सायन थाना क्षेत्र की श्री नरोत्तम निवास को-ऑपरेटिव हाउसिंग का यह मामला है। सोसाइटी में रहने वाले सेवानिवृत आर्मी कैप्टन हरेश गगलानी (71) ने बिल्डिंग की छत पर कबूतर पालकर उन्हें मुंबई के कुछ होटलों में बेचे जाने की शिकायत पुलिस शिकायत अथॉरिटी से की थी। अथॉरिटी ने मामले का संज्ञान लिया तथा सायन पुलिस स्टेशन को आदेश दिए कि इस सिलसिले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाए। तत्पश्चात, सायन पुलिस स्टेशन ने अपराधी एवं सोसाइटी अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल, सेवानिवृत आर्मी कैप्टन हरेश गगलानी जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसी रहने वाला अभिषेक सावंत नामक व्यक्ति कबूतरों को पालता था। उसने मार्च 2022 से मई 2022 तक अपने छत पर कबूतरों के बच्चों को लाकर उन्हें पाला और बड़ा किया तथा उसके बाद मुंबई के कुछ होटलों में मीट के लिए उन्हें बेच दिया।

सेवानिवृत आर्मी कैप्टन इस मामले से जुड़ीं कुछ फोटोज भी पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के सामने पेश कीं। अभिषेक सावंत कबूतरों को रेस्टोरेंट में बेचने के लिए अपने ड्राइवर की सहायता लेता था तथा उसी के सहारे वह कबूतरों को मुंबई के रेस्टोरेंट बार एवं होटलों में बेचा करता था। हरेश गगलानी के अनुसार, सोसाइटी का वॉचमैन छत पर पानी सप्लाई करने के लिए जाता था, उसने इस बात की खबर सोसायटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को भी दी। मगर उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने सोसाइटी के अध्यक्ष सेक्रेटरी और कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। साइन थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 34, 429 और 447 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

शराब छोड़ने वाले लोगों को 1 लाख रुपये देगी सरकार, CM ने किया बड़ा ऐलान

पीएम मोदी को बचपन में पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का निधन, PM ने जताया शोक

'बंगाल में लागू होकर रहेगा CAA, हिम्मत है तो रोक लो..', सीएम ममता को शुभेंदु अधिकारी की चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -