देशभक्ति जगाने आ रहे परिणीति और हार्डी संधु, पोस्टर जारी
देशभक्ति जगाने आ रहे परिणीति और हार्डी संधु, पोस्टर जारी
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parinneti Chopra) अपनी फिल्म इश्कजादे को लेकर सुर्ख़ियों में रही थी। वह उनकी पहली फिल्म थी और आज वो एक शानदार वर्स्टाइल एक्ट्रेस हैं। आप सभी को बता दें उन्होंने 2011 में आई लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में एंट्री की थीं। जी हाँ और आपको याद हो तो इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी थे। वहीं उसके बाद एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कमाल की फिल्में की हैं, जैसे इश्कजादे, इश्कबाज, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फसी, जबरिया जोड़ी, संदीप पिंकी फरार।

हालाँकि अब एक्ट्रेस के पास 2022 से लेकर 2023 तक कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसी के साथ ही आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इसमें वो हार्डी संधु के साथ नजर आ रही हैं। आपको याद हो तो कुछ समय से परिणीति चोपड़ा हार्डी संधु अपनी अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस पोस्टर में फोटो के पीछे बैकग्राउंड में एक तिरंगा देखा जा सकता है परिणीति के चेहरे पर कई चोट के निशान है।

आप सभी को बता दें कि इन पोस्टर में हार्डी संधु के माथे पर से खून निकल रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी आगामी फिल्म देशभक्ति से जुड़ी है। जी हाँ और परिणीति ने पोस्टर शेयर करते हुए पोस्टर के नीचे लिखा है, 'जल्द आ रहे हैं'। इसी के साथ ही उन्होंने हैशटैग में तिरंगा स्वतंत्रता दिवस भी लिखा है। वहीँ अब तक फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लोगों को जल्द इन दोनों के साथ आने का इंतज़ार है।

अपनी अदाओं से सभी का दिल चुरा लेती हैं जैकलीन फर्नांडीज

दिलीप कुमार की नातिन की तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान, है बेहद ही खूबसूरत

उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत ने मारा ताना, बोले- 'मशहूर होने के लिए झूठ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -