क्या पुरानी ड्रेस पहनकर भारत आई हैं इवांका ट्रम्प ?  वायरल हो रही तस्वीरें
क्या पुरानी ड्रेस पहनकर भारत आई हैं इवांका ट्रम्प ? वायरल हो रही तस्वीरें
Share:

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद भी भारत आए हैं। ट्रंप और उनके परिवार के अहमदाबाद में प्लेन से उतरने के कुछ देर बाद ही इंवाका को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा आरंभ हो गई है। दरअसल पेशे से डिजाइनर इवांका जो ड्रेस पहनकर भारत पहुंची हैं, बिल्कुल ऐसी ही ड्रेस एक वर्ष पूर्व भी एक कार्यक्रम में पहन चुकी हैं।

इवांका ब्लू एड रेड फ्लोरल ड्रेस पहनकर भारत आई हैं। 2019 में अर्जेंटीना में भी इवांका ऐसी ड्रेस पहन चुकी हैं। अर्जेंटीना में इवांका ने बेबी ब्लू विस्कोस जॉर्जट से निर्मित मिडि ड्रेस पहनी थी, जो वी नेक टाई के साथ आती है। अब ऐसी ही ड्रेस पहनकर वे यहां पहुंची हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को पुराना लिख दिया है, तो कुछ कह रहे हैं कि क्या उन्हें यही पोशाख पसंद हैं। इवांका डिजाइनर भी हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी लिखा है कि वो स्वयं डिजाइनर होकर भी पुरानी ड्रेस क्यों पहन रही हैं।

दरअसल, इवांका ने 2019 में अर्जेटीना में जो ड्रेस पहनी थी, उसकी कीमत 2385 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1,71,331 लाख रुपए है। इवांका के साथ ही अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के फैशन भी सुर्ख़ियों में हो है। मेलानिया राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ सफेद जंपसूट पहनकर भारत पहुंची हैं। 49 वर्षीय मेलानिया अपने वार्डरोब को लेकर बेहद प्रसिद्ध रही हैं। मेलानिया को अपने फुटवियर के लिए भी जाना जाता है।

Gold Price Today: सोने की कीमत में आयी भारी बढ़ोतरी, जानिये क्या है दाम

क्या बंद हो जाएगा HDFC का मोबाइल बैंकिंग ऐप

अगर पोस्ट ऑफिस में है आपका अकाउंट, तो जरूर जान लें ये नए नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -