किसानों का भारत बंद, आम जनता की मुसीबत... देखें चक्का जाम की तस्वीरें
किसानों का भारत बंद, आम जनता की मुसीबत... देखें चक्का जाम की तस्वीरें
Share:

नई दिल्ली: किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण आज आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान केरल-कर्नाटक सहित कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला है। एक ओर जहां केरल में सड़के खाली नज़र आईं, वहीं गुरुग्राम में भी जगह-जगह जाम देखने को मिला।

किसानों से लेकर कुछ सियासी दल और कई संगठन अलग-अलग हाइवे पर चक्का जाम कर रहे है। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से लगी बॉर्डर्स, पंजाब, बिहार सहित देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह तस्वीर सोनीपत की है। जहां पर KGP- KMP के जीरो पाइंट के नीचे किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से ज्यादा किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। अनेक सामाजिक संगठनों और सियासी दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। 

कर्नाटक में भी भारत बंद का असर देखा गया है। विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई संगठन किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में भाग ले रहे हैं। अमृतसर और पंजाब की जिन स्थानों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां सुबह पांच बजे से सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग ट्रैफिक जाम लगा। महात्मा गांधी सेतु पर भी आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वित्त सचिव ने किया खुलासा- कब होगी LIC के IPO की लिस्टिंग

डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल, जानिए क्या है भाव?

जम्मू-कश्मीर में 2 नए एयरपोर्ट टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -