बीकानेर: बीकानेर में एक तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं एक जख्मी युवक को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवया गया है।
पूरासर से सेरुणा मार्ग पर गुरुवार की रात यह सड़क दुर्घटना हुई थी। झंझेऊ गांव के अशोक सिंह, आशू सिंह और विक्रम सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर दे मारी। 20 वर्ष के आशु सिंह और अशोक सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।
दुर्घटना में जख्मी विक्रम सिंह को बीकानेर के PBM हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का बोलना है कि मृतक एक ही परिवार के हैं। वे अपने खेत संभालकर लौट रहे थे।
सेल्समैन ने शराब देने से किया इंकार, तो आरोपियों ने पूरी दूकान में ही लगा दी आग
कांग्रेस कार्यकर्ता पर AAP समर्थकों ने 'तलवार' से किए 30 वार, सड़क किनारे तड़पता छोड़ हुए फरार