स्वास्थ के लिए हानिकारक है रोजाना अचार खाना, होते है नुकसान
स्वास्थ के लिए हानिकारक है रोजाना अचार खाना, होते है नुकसान
Share:

रोजाना अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन करने से गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। अचार में काफी मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सही नहीं है। बाजार में जो अचार मिलते हैं उन्हें बनाने के दौरान उनके सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में वे हमें सिर्फ नुकसान ही पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा भी नियमित अचार खाने के ढेर सारे नुकसान होते हैं।

इस तरह 'किशमिश' का सेवन सेहत के लिए होगा लाभकारी

यह है इसके नुकसान 

आपको जानकारी के लिए बता दें ज्यादा मात्रा में अचार खाने से शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है। अचार में नमक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिसमें सोडियम पाया जाता है जो शरीर में सूजन पैदा करता है। वही रोज अचार खाने से आपका पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। अचार को बनाने में तेल का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा किया जाता है। इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है जो पेट से जुड़ी समस्याएं दे जाता है।

सेहत की लिए फायदेमंद है 'गन्ने का रस', बस ऐसे कभी ना करें उपयोग

इसी के साथ अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए और नमी से बचाकर रखने के लिए उसमें भरपूर मात्रा में तेल डाला जाता है। ये तेल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ये लीवर के लिए भी खतरनाक है।

क्या आप भी खाते हैं खड़े होकर खाना, हो सकते हैं शरीर को नुकसान

छोटी छोटी परेशानियों को दूर करती है सुगन्धित हींग

स्किन और सेहत के लिए लाभकारी है दही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -