21 फरवरी को फुलेरा दूज, बन रहे हैं ये शुभ योग
21 फरवरी को फुलेरा दूज, बन रहे हैं ये शुभ योग
Share:

फाल्गुन माह में होली सबसे बड़ा त्योहार है। होली की शुरुआत फुलेरा दूज से मानी जाती है। फुलेरा दूज के दिन प्रभु श्रीकृष्ण जी एवं राधाजी फूलों से होली खेलते हैं। प्रभु श्रीकृष्ण के मंदिरों में फुलेरा दूज से होली की तैयारियां आरम्भ हो जाती हैं। पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज होता है। फुलेरा दूज को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष फुलेरा दूज कब है तथा इस दिन कौन से शुभ योग बन रह हैं।

फुलेरा दूज 2023 मुहूर्त:-
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 फरवरी दिन मंगलवार को प्रातः 09 बजकर 04 मिनट से शुरू हो रही है तथा इस तिथि का समापन 22 फरवरी बुधवार को प्रातः 05 बजकर 57 मिनट पर हो रहा है। 22 फरवरी को सूर्योदय पूर्व ही द्वितीया ति​थि ख़त्म हो जा रही है, इसलिए 21 फरवरी को फुलेरा दूज मनाया जाएगा।

वही इस वर्ष फुलेरा दूज पर पांच शुभ योग बने हैं। 21 फरवरी को शिव योग प्रातः 06 बजकर 57 मिनट तक है, उसके बाद से सिद्ध योग बन रहा है, जो द्वितीया तिथि में 22 फरवरी को प्रातः 03 बजकर 08 मिनट तक है। फिर उसके पश्चात् से साध्य योग प्रारंभ हो जाएगा। इन तीन शुभ योगों के अतिरिक्त फुलेरा दूज पर त्रिपुष्कर योग प्रातः 09 बजकर 04 मिनट से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 57 मिनट तक बना है। तत्पश्चात, सर्वार्थ सिद्धि योग 22 फरवरी को प्रात: 06:38 बजे से प्रात: 06:54 बजे तक है।

क्यों मनाया जाता है विश्व आर्द्रभूमि दिवस और क्या है इसका महत्व ?

कृष्णास्वामी सुब्रह्मण्यम के बारे में कितना जानते हैं आप, रक्षा क्षेत्र में दिया था अहम योगदान

किसे मिलेगी MP की गद्दी? बागेश्वर धाम सरकार के गुरु ने किया खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -