शर्मनाक : भगवान के प्रति भक्तों की ये कैसी आस्था ?
शर्मनाक : भगवान के प्रति भक्तों की ये कैसी आस्था ?
Share:

नई दिल्ली : इस वक़्त देश भर में गणपति उत्सव की धूम है। जगह-जगह पंडाल सजा कर गणपति जी की स्थापना कर दी गई है। इसके अलावा देश भर में लोगो ने अपने घरो में गणपति जी की स्थापना की है। लोग इन दिनों गणपति की पूजा करते है और भजन गुनगुनाने लगते हैं। कोई तीन, पांच, सात या फिर ग्यारह दिन के लिए गणपति जी को अपने घर रखता है। इसके बाद गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कई लोग जिस भगवान को इतने मान-सम्मान के साथ घर लाते हैं, उनके कहीं भी गन्दी जगह या कूड़े-कर्कट वाली जगह पर विसर्जित कर आते है।

आप फोटो में गणपति जी उन मूर्तियों को देख सकते है, जिनको लोगो ने अपने घरो में स्थापना के बाद विसर्जित कर दिया है। आप फोटो में देख सकते है कि कैसे लोगो ने इन मूर्तियों को कूड़ा-कर्कट वाली जगह पर ही विसर्जित कर दिया। हम आपसे यही पूछना चाहते है कि भगवान के प्रति ये कैसी आस्था...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -