रणवीर सिंह के लुक ने एक बार फिर फैंस को किया हैरान, चर्चा में नया हेयर स्टाइल
रणवीर सिंह के लुक ने एक बार फिर फैंस को किया हैरान, चर्चा में नया हेयर स्टाइल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह अभिनय के अतिरिक्त अपने वाइब्रेंट लुक के लिए जाने जाते हैं। उनका डिफरेंट फैशन स्टाइटल तो अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। रणवीर का स्टाइल स्टेटमेंट बहुत कूल होता है। वही हाल ही में अभिनेता को हवाईअड्डे पर स्पॉट किया गया। यहां भी उन्होंने अपने नए हेयरस्टाइल से प्रशंसकों का ध्यान खींचा। रणवीर सिंह को दो पोनीटेल बनाए देखा गया।

वही रणवीर सिंह दो पोनीटेल के साथ ब्लैक शेड्स लगाए बेहतरीन लगे। उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना था। अभिनेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरों के कारण भी सुर्खियां बटोरी थी। जहां अर्जुन कपूर ने उन्हें 'क्लीवेज किंग' कहकर बुलाया था। रणवीर ने जो तस्वीर साझा की थी उसमें वो ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू सूट में नजर आए थे। इस तस्वीर में उनकी शर्ट के ऊपर के तीन बटन खुले थे। 

वही बात यदि रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी मूवी 83 बनकर तैयार है। फिल्म 2020 में रिलीज होनी थी, मगर कोरोना संक्रमण के कारण फिल्म की रिलीज को रद्द कर दिया गया था। अभी नई रिलीज दिनांक की घोषणा नहीं हुई है। आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जयेशभाई जोरदार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस जैसी मूवीज का भाग हैं। रणवीर का अभिनय प्रशंसकों को बहुत पसंद आता हैं। 

‘अंतिम’ फिल्म के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज, टशन में नजर आए सलमान-आयुष

थियेटर्स के अलावा 2 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी'

अक्षय कुमार की माँ के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -