PFI का मुखौटा उतरा, NIA के एक्शन के खिलाफ लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 70 पर FIR
PFI का मुखौटा उतरा, NIA के एक्शन के खिलाफ लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 70 पर FIR
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के लगभग 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही रियाज सैय्यद नामक एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, PFI के कार्यकर्ता राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से सड़कों पर उतर आए थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

कट्टरपंथी संगठन PFI के कई कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला कलेक्टर के दफ्तर के सामने जमा हो गए और NIA की अन्य एजेंसियों और पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारियों के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। यही नहीं इस दौरान PFI कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि PFI के खिलाफ महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में NIA की बीते तीन दिनों से जारी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ नाम दिया गया है। 

NIA इन कार्रवाइयों को ED, ATS, GST और पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दे रही है। पूरे देश में 22 सितंबर को हुई छापेमारियों में लगभग 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अकेले महाराष्ट्र में ही लगभग 20 ठिकानों पर छापेमारियां कर 20 लोगों को दबोचा गया था। पकड़े गए PFI कार्यकर्ताओं में से कुछ को हिरासत में लिया गया है और कुछ को अरेस्ट कर लिया गया है। इन सबसे पूछताछ शुरू है। आने वाले समय में इस पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' चिल्लाने वाली लड़की के साथ राहुल गांधी ! जानें सच्चाई

'ISIS के लिए आतंकी भर्ती करता है PFI, लगे बैन..', मुस्लिम संगठनों ने ही खोल दी पोल

PFI ने ही रची थी पीएम मोदी पर हमले की साजिश, पटना रैली में होना था बड़ा कांड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -