दिवाली पर मिलेगा लोगों को तोहफा, कम होंगे पेट्रोल के दाम
दिवाली पर मिलेगा लोगों को तोहफा, कम होंगे पेट्रोल के दाम
Share:

अहमदाबाद। बढ़ती महंगाई के बोझ से परेशान लोगों को पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने पर परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार के विरोधी सक्रिय हो गए हैं और सरकार विरोधी आंदोलन करने में लगे हैं मगर इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि, लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। पेट्रोल व डीज़ल के दामों के लिहाज से उन्हें दिवाली तक इंतज़ार करना होगा। उन्होंने संभावना जताई कि पेट्रोल व डीज़ल के दाम दिवाली तक कम हो सकेंगे।

उनका कहना था कि अमेरिका में हिंसक हालात निर्मित होने के चलते पेट्रोलियम के दामों में बढ़ोतरी हुई थी, इसका भारत के बाजार पर भी असर हुआ। वे अहमदाबाद में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। यहाॅं प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत अभियान का प्रारंभ हुआ। जिसमें केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उज्जवला योजना के अंतर्गत 3 करोड़ वाॅं एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि क्रूड आॅयल के दामों का संबंध पेट्रोल और डीजल के मूल्य से नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पेट्रोलियम के दाम बढ़ने पर विरोध जताया था। कांग्रेस अपने विरोधी अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चला चुकी है। अब मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री प्रधान, पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं जिसमें वे अलग - अलग तर्क दे रहे हैं मौजूदा समय में उन्होंने मूल्य वृद्धि के लिए कुछ और बात कही है, मगर पहले वे टैक्स प्रोसिज़र को इसका कारण मानते हुए कह रहे थे कि, देश के विकास के लिए यह बेहद आवश्यक है।

कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले विरोधी अभियान को लेकर जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को गुजरात दौरे पर होंगे। वे द्वारका जाऐंगे और भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका रोड शो प्रारंभ होगा। इस दौरान वे किसानों, युवाओं, कारोबारियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि, कांग्रेस गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य नेताओं की आलोचना करने में लगे हैं।

पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़ने पर आप विधायकों ने किया प्रदर्शन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर, शिव सेना का प्रदर्शन

जीप कम्पास के पेट्रोल वेरिएंट का प्रोडक्शन हुआ शुरू

दिवाली तक कम हो सकते हैं पेट्रोल व डीज़ल के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -