खाड़ी देशों की यात्रा पर निकले पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान
खाड़ी देशों की यात्रा पर निकले पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान
Share:

नई दिल्लीः केंद्र सरकार भारत में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए इस दिशा में सक्रिय हो गई है। सरकार देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए खाड़ी देशों के साथ संबंध मजबूज करने जा रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान शनिवार से 12 सितंबर तक भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण तीन सबसे बड़े देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की यात्रा पर जा रहे हैं। इसका मकसद कतर खरीदे जा रहे गैस का दाम कम कराने की संभावनाओं पर बातचीत करना है।

वर्तमान में भारत मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों के मुकाबले कतर से लगभग तीन गुना दाम पर गैस खरीद रहा है। सऊदी अरब और यूएई सयुक्त तौर पर भारत की जरूरत का 30 फीसद तेल बेचते हैं, जबकि भारत अपनी जरूरत का करीब 50 फीसद गैस अकेले कतर से लेता है। भारत कतर के गैस का सबसे बड़ा ग्राहक भी है। साल 2015 में कतर ने भारत के लिए गैस की कीमत घटाई थी तब भारत को सालाना 13000 करोड़ रुपये की बचत होने की बात कही गई थी।

अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में भारी गिरावट को देखते हुए यह देखना होगा कि कतर भारत को कितनी राहत देने को तैयार होता है। पेट्रोलियम मंत्री अबुधाबी में ऊर्जा क्षेत्र में 8वें एशियाई मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन भारत यूएई के साथ संयुक्त तौर पर कर रहा है। यूएई-भारत रणनीतिक बैठक के तहत दोनो देशों के बीच हुए समझौते की समीक्षा की अलग से की जाएगी। बता दें कि अभी हाल में सऊदी की तेल कंपनी ने रिलांयस मे बड़ा निवेश किया है। 

चंद्रयान-2 के चक्कर में फेल हुआ चोरों का मिशन, लोगों ने इस तरह दबोचा

निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी में सरकार , कर सकती है बड़ी घोषणा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगा जाति प्रमाण पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -