पेट्रोल पंप आनर्स की नहीं मानी बात तो, होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
पेट्रोल पंप आनर्स की नहीं मानी बात तो, होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share:

रोहतक। पेट्रोलियम कारोबार में अपनी मांगों को न माने जाने पर, देशभर के पेट्रोल पंप आनर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो बड़े पैमाने पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। साथ में कारोबार पर भी इसका व्यापक असर होगा। दरअसल भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व इंडियन आयल कारर्पोरेशन द्वारा, पेट्रोल पंप मालिकों की बातों को न मानने पर पेट्रोल पंप आनर्स हड़ताल पर जाऐंगे।

उनकी मांग है कि, करीब एक सप्ताह में नई शर्तों को वापस लिया जाए। हड़ताल की जवाबदारी भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार और तीनों कंपनियों के अधिकारियों की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप आनर्स एक दिन की हड़ताल पर होंगे। उनकी हड़ताल 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि में ही प्रारंभ हो जाएगी। माना जा रहा है कि, 12 अक्टूबर के बाद हालात खराब हो जाऐंगे।

इस दौरान बसों, ट्रकों और अन्य परिवहन संसाधनों का परिचालन ठप हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो सब्जियों आदि आवश्यक सामग्रियों की पहुंच मुश्किल भरी हो सकती है। इस मामले में ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि, तीनों कंपनियों के पदाधिकारियों ने मनमाने तरीके से उन पर वह शर्तें लागू कर दी हैं जो सभी कानून के दायरे से बाहर हैं।

13 अक्टूबर की एक दिवसीय हड़ताल 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि से प्रारंभ हो जाएगी और, यदि इस हड़ताल के बाद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए तो फिर 27 अक्टूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

राज्य सरकारें दे सकती हैं दीवाली का तोहफा

13 अक्टूबर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता, नई दरें आधी रात से लागू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -