यहाँ 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल का दाम
यहाँ 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल का दाम
Share:

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़त पर चल रहे हैं और अब इसका असर अन्य चीजों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी होने से सभी हैरान हैं क्योंकि हर दिन बढ़त देखने के लिए मिल रही है। इस समय देश में कई शहर ऐसे हैं, जहां पेट्रोल 95 के आस-पास बिक रहा है। इसी के साथ भारत का एक ऐसा भी शहर है जहां ‘पेट्रोल’ की कीमत 100 के पार चली गई है। जी हाँ, सुनकर आपको झटका लगा ना लेकिन यह सच है।

पहले तो हम आपको यह बता दें कि राज्यों और शहरों की अलग-अलग टैक्स व्यवस्था होने की वजह से हर शहर में पेट्रोल-डीजल के अलग-अलग रेट है। अब तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में पेट्रोल की रेट काफी ज्यादा है। वहीँ अगर सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बेचने वाले शहर के बारे में बात की जाए तो यह राजस्थान के गंगानगर में है। यहाँ सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच चुके हैं।

अब हम आपको यह भी बता दें कि, पेट्रोल पंप पर आमतौर पर तीन तरह का पेट्रोल मिलता है। इस लिस्ट में सामान्य पेट्रोल, एक्सट्रा प्रीमियम और एक्सट्रा माइल शामिल है। इन सभी में सबसे सस्ता पेट्रोल एक्सट्रा माइल होता है और उसके बाद सामान्य पेट्रोल और एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल का नंबर आता है। वैसे एक्सट्रा प्रीमियम के दाम सामान्य पेट्रोल के दाम से करीब 2-3 रुपये ज्यादा होते हैं। अब बात करें गंगानगर की तो यहाँ पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की रेट 100 से पार है।

दिल्ली में कम हुआ कोरोना वैक्सीन को लेकर डर, 86 प्रतिशत लोगों ने करवाया टीकाकरण

आकांक्षा पुरी ने बनाया 'हरे कृष्णा हरे' गाना, एक्स बॉयफ्रेंड की मां से प्रेरित होकर बनाया गाना

कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या: BJP सांसद साक्षी महाराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -