आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ?
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ?
Share:

क्रूड ऑयल के 9 महीने के र‍िकॉर्ड लेवल तक ग‍िरने के बाद अब बीते कुछ द‍िनों से इसके दाम में तेजी देखी जा रही है। जी हाँ और कीमत में कमी आने के बाद विभिन्न देशों ने (OPEC) ने उत्‍पादन घटाने केा फैसला क‍िया, ज‍िससे कीमत में फ‍िर से तेजी देखी जा रही है। वहीँ आज यानी मंगलवार सुबह इसके भाव में ग‍िरावट देखी गई। हालांक‍ि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम प‍िछले साढ़े चार महीने के स्‍तर पर ही कायम हैं।

जी हाँ और क्रूड की कीमत में उठा-पटक के बीच भी पेट्रोल में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया। आपको पता हो मोदी सरकार की तरफ से साढ़े चार महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत पर एक्‍साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद रेट में बदलाव आया था। वहीँ उस समय पूरे देश में पेट्रोल पर 8 रुपये लीटर तक कम हुए थे। हालांक‍ि इसके बाद महाराष्‍ट्र और मेघालय में तेल की कीमत में बदलाव आया। अब हाल ही में तेल कंपन‍ियों ने कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में कटौती की है। आपको बता दें कि बीते सोमवार की ग‍िरावट के बाद डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का ताजा रेट 90.64 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया।

इसी के साथ ब्रेंट क्रूड 95.69 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। जी दरअसल बीते द‍िनों महाराष्‍ट्र में श‍िंदे सरकार के गठन के बाद राज्‍य में पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की कमी की गई थी, हालांक‍ि मेघालय में पेट्रोल-डीजल के दाम में डेढ़-डेढ़ रुपये का इजाफा क‍िया गया था। इसी के साथ पेट्रोल-डीजल के नए रेट के बारे में पता करने के ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के जर‍िये कीमत चेक करने की सुव‍िधा देती हैं।

जी हाँ और रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर सेंड करना होगा। इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) ग्राहकों को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करना चाहिए।

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ

बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर का भाव?

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -