इस देश में पानी से भी सस्ता है पेट्रोल, जानिए कहा कितनी है कीमत
इस देश में पानी से भी सस्ता है पेट्रोल, जानिए कहा कितनी है कीमत
Share:

नई दिल्ली। देश में तक़रीबन पिछले दो हफ्तों से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार भारी  बढ़ोत्तरी होती ही जा रही है। हर नए दिन  पेट्रोल-डीजल के दाम नए -नए  रिकॉर्ड बनाते जा रहे है। आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दामों में भारी उछाल के साथ ये दाम 90 रूपए प्रति के करीब पहुंच गए है। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहाँ पेट्रोल पानी से भी सस्ता मिलता है। तो आइये आज हम आपको बताते है दुनिया के किस देश में पेट्रोल की क्या क्या कीमते है। 

नहीं थम रही पेट्रोल और डीजल की कीमतें, आज फिर आया बड़ा उछाल

 


 

यहाँ मिलेगा पानी से भी सस्ता पेट्रोल 

एक तरफ जहाँ भारत में  पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूते जा रहे है तो वही दूसरी और वेनेजुएला में पेट्रोल 1 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। इस  देश में पेट्रोल के मौजूदा दाम मात्र 62 पैसे प्रति लीटर है। इस हिसाब से भारत में एक लीटर पेट्रोल की जितनी कीमत है उतने दाम में आप वेनेजुएला में लगभग 90 लीटर पेट्रोल खरीद सकते है। 


क्या है  इतनी कम कीमत का राज 

वेनेजुएला तेल का  उत्पादन करने वाले देशों में भी नहीं आता फिर भी यहाँ तेल की कीमत दुनिया में सबसे कम है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यहाँ सरकार लोगों को पेट्रोल पर भारी सब्सिडी दे रही है। हलाकि  सरकार की इस  नेकदिली से देश का  नुकसान ही हो रहा है क्योकि लोग यहाँ से पेट्रोल की स्मगलिंग भी करने लगे है। 

 

शादी के गिफ्ट में दूल्हे को मिला 5 लीटर पेट्रोल


सऊदी अरब  में भी बेहद कम है दाम 

वेनेजुएला के बाद पेट्रोल के सबसे कम दाम सऊदी अरब  में है। यह पेट्रोल की मौजूदा कीमत 16.32  रुपये प्रति लीटर है। इस देश में पेट्रोल-डीज़ल की कम कीमतों की वजह यह है कि ये देश तेल के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। 


इन देशों में भी सबसे कम है कीमतें 

पेट्रोल के दामों के मामले में वेनेजुएला और सऊदी अरब के बाद दुनिया में सबसे कम दाम  तुर्कमेनिस्तान, अल्जीरिया और मिस्र में है। तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 0.29 डॉलर याने 19.72 रुपए प्रति लीटर है। अल्जीरिया और मिस्र  में पेट्रोल के दाम क्रमशः 21.76 और 23.80 रुपए प्रति लीटर है। 


ये देश है भारत से भी आगे 

देश में भले ही पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से लोगों का दिवाला निकला जा रहा लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी है जहा पेट्रोल की कीमते भारत से भी ज्यादा है। दुनिया में पेट्रोल के सबसे ज्यादा दाम हांगकांग में है जहा इसकी कीमत 1.93 डॉलर मतलब 131 रुपए प्रति लीटर है। हांगकांग के बाद सबसे ज्यादा दाम नॉर्वे और आइसलैंड में है जहा इनकी कीमते क्रमशः 126 रुपए और 119 रुपए  प्रति लीटर है। 
 
ख़बरें और भी 

एक और कपल को शादी के गिफ्ट में मिला कीमती पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल : मंगलवार को भी 'अमंगलमय' रहे दाम, मुंबई में तोड़ा रिकॉर्ड

खुशखबरी : पेट्रोल-डीजल के दाम घटे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -