पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढे दाम, मुंबई में पंहुचा 90 के पार
पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढे दाम, मुंबई में पंहुचा 90 के पार
Share:

नई दिल्‍ली। देश में लगभग पिछले तीन हफ्तों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं। हर दिन  पेट्रोल-डीजल की कीमते  नए-नए कीर्तिमान रचे जा रही है। इस कड़ी में आज (सोमवार, 24 सितम्बर ) भी  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। 

ये दिवाली आपको पड़ेगी भारी, आ रही है 'महंगाई डायन'


पेट्रोल-डीजल के दामों की मार सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रहवासियों पर पड़ी है। यहाँ पर पेट्रोल की कीमते बढ़ कर 90 रूपए के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है। दरअसल यहाँ पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी के साथ इसके दाम  90.08 रुपए प्रति लीटर  पर पहुँच गए है। इसी तरह पेट्रोल के दामों में भी 11 पैसे की भारी बढ़ोतरी के साथ इसके दाम भी 78.53 रुपए प्रति लीटर  पर पहुँच गए है। वही दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतें 12 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 82.61 रुपए प्रति लीटर पर आकर थमी है और डीज़ल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ इसके दाम भी 73.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए है। 

चेन्नई पेट्रोलियम में अलग-अलग पदों पर भर्तियां, वेतन होगा 1 लाख 80 हजार रु

गौरतलब है कि देश में तक़रीबन पिछले तीन हफ्तों से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  लगातार इजाफा होता जा रहा है।  इस वजह से देश की आम जनता बेहद परेशान भी है और आक्रोशित भी। कुछ दिनों पहले ही इसेक विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पुरे भारत में एक देशव्यापी भारत बंद आंदोलन भी किया था।

 

ख़बरें और भी 

पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढे दाम, जनता का हाल-बेहाल

पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, डीजल ने दी राहत

नहीं थम रही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की रफ़्तार, डीजल आज रहा सामान्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -