पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढ़े दाम, मुंबई में फिर टूटा रिकॉर्ड
पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढ़े दाम, मुंबई में फिर टूटा रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली। देश में  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  पिछले दो हफ्तों से लगातार हो रहे उछाल में कल थोड़ी राहत मिलने के बाद आज फिर  इनके दामों में वृद्धि हो गई है। आये दिन नए-नए कीर्तिमान रच रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने मुंबई में आज फिर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए यही। 

शादी के गिफ्ट में दूल्हे को मिला 5 लीटर पेट्रोल


आज पेट्रोल के सबसे ज्यादा दाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है जहा इसकी कीमत  89.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। यह मुंबई में  पेट्रोल के अब तक के सबसे महंगे दाम है। इसके साथ ही डीजल भी 78.42 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। इसी तरह  देश की  राजधानी दिल्‍ली में भी पेट्रोल की कीमते 0.6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 82.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। और डीज़ल की कीमते भी भारी  उछाल के साथ 73.87 रुपए प्रति लीटर पर आकर थमी है। 

पेट्रोल-डीजल : मंगलवार को भी 'अमंगलमय' रहे दाम, मुंबई में तोड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ़्तों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा  रही है। इसे लेकर देश की जनता भी काफी आक्रोशित है। आपको बता दें कि इस मामले के विरोध में कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस पार्टी द्वारा ने पुरे भारत में एक देशव्यापी आंदोलन भी किया गया था।  पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर  विशेषज्ञों का कहना है कि खाड़ी देशो में  तेल के उत्पादन में भारी कमी आने की वजह से इसकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। 


ख़बरें और भी 

इस देश में पानी से भी सस्ता है पेट्रोल, जानिए कहा कितनी है कीमत

एक और कपल को शादी के गिफ्ट में मिला कीमती पेट्रोल

खुशखबरी : पेट्रोल-डीजल के दाम घटे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -