आज फिर जनता को बड़ी राहत, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
आज फिर जनता को बड़ी राहत, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Share:

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। जी हाँ और आप तो जानते ही होंगे बीते कई दिनों से स्थिर बने हुए तेल के दाम आज भी नहीं बदले हैं। जी दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल का दाम 96.67 रुपये में मिल रहा है। वहीँ अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों की करें तो मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल 104.77 रुपये में मिल रहा। इसी के साथ गलोबल मार्केट में महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आप सभी को बता दें कि मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि, 'जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। कच्‍चे तेल की कीमत अगर 110 डॉलर से ऊपर रहती है तो इसका बोझ सरकार, तेल कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा।' अब ऐसे में ब्रेंट क्रूड के भाव ग्‍लोबल मार्केट में आज 110 डॉलर के ऊपर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ गई है।

इसके अलावा हम आप सभी को यह भी बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। हर दिन सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है और यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

ब्रेंट क्रूड का भाव 110 डॉलर से ऊपर, जानिए बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

आज घटे या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ

इटली ने बढ़ती लागत से निपटने में मदद करने के लिए ईंधन टैक्स को कम किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -