क्या है आज पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में सस्ता हुआ या महंगा
क्या है आज पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में सस्ता हुआ या महंगा
Share:

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। जी दरअसल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम देखते हुए आम लोग परेशान है। अब इन दिनों कई चीजें महंगी हो रही हैं, क्योंकि ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी बढ़ गया है। आज 6 सितंबर 2021 के लिए घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आप सभी को बता दें कि आज ईंधन की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ। बीते रविवार को रेट में गिरावट हुई थी लेकिन इसके बाद आज पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

बीते रविवार को देश के अलग-अलग शहरों में 10 पैसे लेकर 15 पैसे तक पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी, हालाँकि आज ऐसा कुछ नहीं है। वहीँ इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101।19 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी के साथ, डीजल 88।62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीँ मुंबई में पेट्रोल 107।26 रुपये प्रति लीटर है और, डीजल 96।19 पैसे प्रति लीटर है। आप सभी को बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दरों को देखते हुए दैनिक आधार पर ईंधन दरों में बदलाव करती हैं।

वहीँ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। जी दरअसल पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर दिन रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है। वैसे आप चाहे तो अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इसके लिए आप अगर इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजें। आपको शहर कोड इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। वहीँ मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के इन 7 जिलों में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

शिलांग में बनेगा मेघालय का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -