आज फिर गिरा डीजल का भाव, जानिए नई कीमत
आज फिर गिरा डीजल का भाव, जानिए नई कीमत
Share:
गवर्मेंट आयल कंपनियों की तरफ से आज डीजल की कीमतों में परिवर्तन किया है आज डीजल की कीमत 8 पैसे तक कम हुई हैं। जबकि पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके दामों में बीते सात दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा, जबकि डीजल की कीमत 70.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गई।  
 
आईओसीएल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई तथा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल तथा डीजल का दाम इस तरह  है।
शहर           डीजल         पेट्रोल
दिल्ली         70.63        81.06
कोलकाता   74.15        82.59
मुंबई           77.04        87.74
चेन्नई           76.10        84.14
 
वही पेट्रोल-डीजल का दाम आप एसएमएस के माध्यम से भी जान सकते हैं। भारतीय तेल के पोर्टल के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर जिले का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल के पोर्टल से मिल जाएगा। आपको बता दें कि रोजाना प्रातः छह बजे पेट्रोल तथा डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। प्रातः छह बजे से ही नई दरें निर्धारित हो जाती हैं। पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन तथा अन्य चीजें जोड़ने के पश्चात् इसकी कीमत करीब दोगुना हो जाती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम क्या हैं, इस आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल तथा डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। वही इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल दर तथा डीजल दर प्रतिदिन निर्धारित करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। और इन्ही के आधार पर के इनके दामों में बदलाव होता है।
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -