फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है कारण...
फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है कारण...
Share:

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट के बाद अब एक बुरी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। दरअसल, सऊदी अरब ने कच्चे तेल को लेकर एक फैसला किया है, जिसके बाद विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में ​पिछले कुछ दिनों से  जो गिरावट जारी थी, वह रुक सकती है और तेल के दाम फिर से आसमान छू सकते हैं।  

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, अब घट सकती हैं पेट्रोल डीज़ल की कीमतें

खबरों के अनुसार, सऊदी अरब ने तेल के उत्पादन में कटौती की घोषणा की है। सऊदी  के ऐलान के मुताबिक, वह दिसंबर से रोजाना 50 लाख बैरल कम तेल का उत्पादन करेगा। सऊदी के इस फैसले के तुरंत बाद ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम दो फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सऊदी की इस घोषणा के बाद तेल उत्पादक अन्य देश भी कम उत्पादन करने का ऐलान कर सकते हैं और अगर ऐसा होता है, तो कच्चा तेल महंगा हो जाएगा, जिससे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ जाएंगे।  

दिवाली के एक दिन पहले सरकार ने इतने ज्यादा कम किए पेट्रोल-डीजल के भाव

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने कच्चे तेल की सप्लाई ज्यादा होने और मांग कम होने से इसकी कीमत 20 फीसदी तक गिर गई थी। इस समय क्रूड आयल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल है। रूस, सऊदी अरब और अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से क्रूड आॅयल की कीमतें गिर गई थीं और अब अगर कच्चे तेल का उत्पादन कम कर दिया जाएगा, तो क्रूड आॅयल की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। 

ऐसे तय होते हैं पेट्रोल—डीजल के दाम 

आॅयल मार्केटिंग कंपनियां तीन आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव, इसके बाद इसे खरीदते समय भारतीय  रुपये की डॉलर के मुकाबेल कीमत और तीसरा आधार है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत। इन तीनों का आंकलन करने के बाद ही भारतीय कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। 

खबरें और भी

पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने आज फिर दी राहत, आज यह हैं कीमतें

आज फिर इतने घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जाने क्या है भाव

दिवाली पर जनता को सरकार ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम कर देंगे हैरान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -