200 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमत, रूस की धमकी!
200 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमत, रूस की धमकी!
Share:

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude) की कीमत 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और यह 300 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। वहीं रूस (Russia) ने पश्चिमी देशों को धमकी दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने रूस ने एनर्जी सप्लाई में कटौती की तो कच्चे तेल की कीमत 300 डॉलर के पार पहुंच सकती है। केवल यही नहीं बल्कि यूरोप को गैस सप्लाई करने वाली रूस-जर्मनी गैस पाइपलाइन को बंद कर दिया जाएगा। जी दरअसल कुछ समय पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि, 'अमेरिका और यूरोपीय देश रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। इससे बाद कच्चे तेल की कीमत 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।'

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर अलेक्सांद्र नोवाक ने कहा कि, 'अगर अमेरिका और सहयोगी देशों ने ऐसा किया तो इसके ग्लोबल मार्केट में भयानक परिणाम होंगे। इससे कच्चे तेल की कीमत 300 बैरल प्रति बैरल पहुंच सकती है।' इसके अलावा नोवाक ने यह भी कहा कि, 'रूस के मिलने वाले तेल को रिप्लेस करने के लिए यूरोप को एक साल से अधिक समय लगेगा और उसे इसके लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यूरोप के नेताओं को ईमानदारी से अपने लोगों को बताना चाहिए कि इसका उनके लोगों और उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'अगर आप रूस से तेल की सप्लाई बंद करना चाहते हैं तो शौक से कीजिए। हम इसके लिए तैयार हैं। हम जानते हैं कि हमें अपने तेल को कहां बेच सकते हैं।'

आप सभी को बता दें कि रूस यूरोप को 40 फीसदी गैस की सप्लाई करता है। वहीं रूसी डिप्टी प्राइम मिनिस्टर का कहना है कि, 'उनका देश यूरोप से किए गए वादे को निभा रहा है। लेकिन हमें अपने देश के हित में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। जर्मनी ने पिछले महीने नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था।' इसी के साथ नोवाक ने कहा कि उनका देश नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपलाइन से सप्लाई रोक सकता है। अब तक हमने ऐसा नहीं किया है लेकिन यूरोपीय नेताओं के भड़काऊ बयानों से हम ऐसा करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 300 डॉलर प्रति बैरल पहुंचती है तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर पहुंच सकती है।

आधी रात को सुनसान सड़क पर फंस गए भाई-बहन, फरिश्ता बना स्विगी डिलीवरी बॉय

आज से इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 मार्च तक 12 रुपये की वृद्धि संभव: रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -