केस लड़ने के लिए मुंबई स्थित अपना घर बेचेंगे पीटर मुखर्जी
केस लड़ने के लिए मुंबई स्थित अपना घर बेचेंगे पीटर मुखर्जी
Share:

मुंबई : कहते है कि कानून का दरवाजा इंसान को सड़क पर लाकर खड़ा कर देता है, अब कुछ ऐसा ही हाल स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी का हो गया है। मुंबई की मशहूर शीना मर्डर मिस्ट्री मामले में केस लड़ने के लिए पीटर अपने 15-20 करोड़ की कीमत वाले बंगले को बेच रहे है। पीटर फिलहल इस केस में जेल में बंद है।

उन पर मर्डर, सबूतों से छेड़छाड़ और साजिश रचने के इल्जाम में पकड़ा गया है। पीटर का ये बंगला मुंबई के मार्लो रोड पर स्थित है, जो कि 3000 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। दरअसल बंगले को बेचने का कारण वकीलों की फीस है। पीटर ने अपना केस लड़ने के लिए जिन वकीलों को हायर किया है, वो एक दिन की सुनवाई के लिए 3-5 लाख रुपए चार्ज करते है।

अब तक इस केस में पीटर ने डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर दिए है। जिस घर को पीटर बेचने वाले है, वो उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी और उसके पहले पति संजीव खन्ना की बेटी विधि के नाम पर है। विधि को ये घर गिफ्ट में मिला था। जिसे उसने पीटर की पहली पत्नी से हुए बेटे रबिन को दे दी थी। जब विधि लंदन शिफ्ट हो गई, तो इस घर में पीटर की बहन औऱ रबिन रहने लगे।

हांला कि पीटर को घर बेचने के लिए अपने परिवार वालों से भी पूछना अनिवार्य होगा। दूसरी ओर पीटर के भाई गौतम ने बताया कि इंद्राणी ने पीटर से जेल में कहा कि शीना की हत्या उसके भाई मिखाइल बोरा ने की है और वो अपने बेटे को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। उसने कहा मर्डर मैंने नहीं किया, लेकिन मैंने बॉडी को ठिकाने लगाया है।

इस मामले में 250 गवाहों के सिग्नेचर है, लेकिन किसी ने भी पीटर की ओर इशारा नहीं किया है। गौतम ने कहा कि पीटर ने मुझसे कहा कि इंद्राणी ने 15 साल तक उसके साथ धोखा किया। वह मेरा सबकुछ ले सकती थी। मेरा पैसा, मेरी प्रॉपर्टी सब कुछ। पर धोखा देने की जरूरत नहीं थी।

जब इंद्राणी को पुलिस अरेस्ट करके ले जा रही थी, तब पीटर जिम में थे। वे दौड़कर घर आए। पुलिस की गाड़ी में बैठी इंद्राणी से कहने लगे- तुम शीना को फोन क्यों नहीं करती हो? मैं अमेरिका से उसके आने का अरैंजमेंट कर देता हूं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -