लॉकडाउन लगने के कारण गर्लफ्रेंड से नहीं मिल पा रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने दिया ये मजेदार जवाब
लॉकडाउन लगने के कारण गर्लफ्रेंड से नहीं मिल पा रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने दिया ये मजेदार जवाब
Share:

देश में कोरोना का कहर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। वही ऐसे में महाराष्ट्र जहां से सबसे अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं, वहां लॉकडाउन लगा तो मुंबई की जिंदगी भी रुक सी गई है। घूमना फिरना तो क्या, लोग ऑफिस तक नहीं जा रहे। ऐसे में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड की याद आई तो उसने मुंबई पुलिस को ट्वीट करके अनुमति मांगी। ऐसे में पुलिस ने क्रोधित होने की जगह संयम से युवक को ऐसी सीख दी कि जिसे जानकर लोग मुंबई पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

जैसा कि कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस आवश्यक कामकाज से बाहर निकलने वालों को स्टिकर तथा पास के माध्यम से मंजूरी दे रही है। यानी आवश्यक काम है तो बताकर स्टिकर या पास लीजिए तो आपको मार्ग में रोका नहीं जाएगा। वही ऐसे में अश्विन विनोद नामक शख्स को अपनी प्रेमिका से मिले कई दिन हो गए थे। उसने मुंबई पुलिस को ट्वीट किया कि मुझे गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बाहर निकलना है तो कौन सा स्टिकर इस्तेमाल करना चाहिए।

वही तब मुंबई पुलिस ने उस ट्वीट को उत्तर दिया जो जनता को मन मोह रहा है। मुंबई पुलिस ने रीट्वीट करते हुए अश्विन से कहा- हम जानते हैं कि ये आपके लिए आवश्यक है किन्तु ये आवश्यक सेवाओं में नहीं आता। दूरी ही वो चीज है जो रिश्तों को मजबूत करती है। हम आपके साथ के लिए कामना करते हैं, ये सिर्फ एक फेज है। मुंबई पुलिस के इस बेहतरीन उत्तर की प्रशंसा में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग मुंबई पुलिस के संयम तथा हाजिरजवाबी से प्रसन्न हो गए हैं। इतना ही नहीं के इस जबरदस्त संदेश को निरंतर साझा किया जा रहा है। 

इस राज्य में वीकेंड कर्फ्यू पर बंद रहेगी मेट्रो रेल सेवाएं, कई चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

फिलीपींस में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, सामने आए इतने केस

निर्माण क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार ने जारी किए 53 करोड़ रुपये, मिलेगी 5 हजार की सहायता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -