फेसबुक पर युवक ने लाईव किया अपनी फांसी का वीडियो
फेसबुक पर युवक ने लाईव किया अपनी फांसी का वीडियो
Share:

सोनीपत। एक 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या के लिए सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक का सहारा लिया। दरअसल इस युवक ने फांसी लगाने के ही साथ इसे फेसबुक पर लाईव किया। युवक की पहचान दीपक निवासी देवनगर 28 वर्ष के तौर पर हुई है। युवक विवाहित था और उसका एक लड़का भी था। आत्महत्या से पूर्व उसने अपने बच्चे के फोटो को फेसबुक पर शेयर किया था।

युवक को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसने अपने घर की दीवार पर सुसाइड नोट की तरह ही संदेश लिखा था कि दिल्ली पुलिस की महिला कर्मचारी और अन्य पुलिसकर्मचारियों के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। दीपक द्वारा डायरी में प्रताड़ना को लेकर जानकारी दी गई थी। दरअसल दीपक निजी कंपनी टाटा मोटर्स में विक्रय प्रतिनिधि था।

वह पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से तंग आ गया था। जिसके कारण उसने पंखे से फंदा डालकर फांसी लगा ली। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। उसके माता पिता बाहर गए थे और पत्नी को वह परिचित के यहां छोड़कर आया था। जब उसके परिजन ने फेसबुक पर दीपक की फांसी का वीडियो देखा तो वे घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद वे हक्के बक्के रह गए। चिकित्सालय ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दरअसल दीपक को दिल्ली पुलिस में काम करने वाले उषा बोस, सुरेश और अरविंद से जान का खतरा था। दीपक उषा और सुरेश को लेकर कुछ जानता था। दीपक की पत्नी किरण ने बताया कि इन लोगों ने दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। दीपक की बहन नीलम ने भी एक डायरी की जानकारी दी थी और बताया था कि 60 पेज की डायरी में उसने प्रताड़ना को लेकर जानकारी लिखी थी। अब इस मामले में दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिसकर्मी उषा बोस, सुरेश वत्स और अरविंद के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नाबालिगों का रेप कर जबरदस्ती करता था शादी

धर्म परिवर्तन कर शादी करने वकील के घर पहुंचा प्रेमी जोड़ा गिफ्तार

घर से बेघर धरने पर बैठी महिला ने PM-CM से लगाई मदद की गुहार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -