त्योहारों की धूम के साथ-साथ चलो थोड़ा घूम आए
त्योहारों की धूम के साथ-साथ चलो थोड़ा घूम आए
Share:

नवरात्रि, दीपावली, भाईदूज व छठ जैसे कई त्योहारों के साथ आती है ढेर सारी छुट्टियाँ और बोनस भी। किसी को आफिस से छुट्टी तो किसी को स्कूल से। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर होता है परफेक्ट हॉली डे टाइम। जब आप फैमिली और फ्रेंडस के साथ बिताते है भरपूर वक्त और लेते है छुट्टियों का अनलिमिटेड आनंद। ऐसे में यहाँ जाकर आप कर सकते है फुल मस्ती और छुट्टी का भरपूर सदुपयोग।

1. पुष्कर, राजस्थान

अजमेर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुष्कर, राजस्थान का धारमिक शहर है। यहाँ विदेशी और हिप्पीज की खासा भीड़ सालोंभर रहती है। पुष्कर का आकरषण है, वहाँ होने वाला ऊँट मेला (camel fair) । इसमें पचास हजार से अधिक ऊंटो को शामिल किया जाता है। इस दौरान ऊंटो को रंग-बिरंगे कपड़ो व गहनों से सजाया-सँवारा जाता है। फिर उन्हें रैंप वॉक भी कराया जाता है। एशिया में होनेवाला यह अपनी तरह का एक मात्र आयोजन है। नवंबर में यह एक बेहतरीन दृश्य है। इसके अलावा अनगिनत मंदिरों व घाटों के दरशन से मन पावन हो जाता है।

2. उदयपुर, राजस्थान

यदि आप थोड़ी रॉयल ट्रीटमेंट चाहते है और आपका बजट भी किंग साइज है, तो उदयपुर आपके लिए एक बेहतर डेस्टिनेशन है। यह भारत के इतिहास का, राजसी शान-शौकत का खूबसूरत नमूना है। रॉयल रेसीडेंस, अद्भुत गाडन, किले से पटा शहर बस आपके इंतजार में है।

3. हम्पी, कर्नाटक​

UNESCO, World heritage site पर इपनी उपस्थिति दरज कराने वाला हम्पी भारत की प्राचीन वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है।टावरनुमा मंदिरें हरियाली समेटे हुए प्रकृति की अविस्मरणीय यात्रा कराती है। केले के पेड़ों से भरे बागान किस फिल्मी मंदिर के सेट से प्रतीत होते है।

4. सोनपुर, बिहार

पटना से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनपुर एशिया में अपने अनोखे पशु मेले के लिए जाना जाता है। गंगा किनारे एक बड़े से मैदान में मवेशियों की खरीद-फरोख्त होती है, जहाँ पड़ोसी राज्यों से भी व्यापारी आते है। कहने वाले ये भी कहते है कि दुनिया की कोई ऐसी चीज नहीं जो सोनपुर मेले में न बेची जाती हो। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में भोजपुरी लोकनृत्य व गीत का भी आयोजन होता है।

5. गारो हिल्स, मेघालय

मेघालय को बादलों का घर कहा जाता है। लगता है बस यूं छू लो। मेघालय नारथ-ईस्ट भारत का सबसे मनोरम व प्रकति की संदर दास्तां सुनाता है। यह देवदार के गगनचुंबी वृक्ष, छोटी-छोटी पहाड़ियाँ, वॉटरफॉल जैसी ढेरों प्राकृतिक सौंदरय से परिपूरण है। नवंबर में यहाँ वांगला परव मनाया जाता है। जिसमें पारंपरिक नृत्य,खान-पान,विवाह व ड्रम बजाए जाते है।

6. दिल्ली

नवंबर दिल्ली घूमने का परफेक्ट सीजन है। न ज्यादा गरमी और न ही ज्यादा ठंढी। अक्षरधाम, इंडिया गेट, लाल किला के साथ-साथ आप शॉपिंग का भरपूर आनंद ले सकते है। पालिका बाजार, सरोजिनी जैसे शॉपिंग प्वाइंट आप ही का इंतजार कर रहे है। दिल्ली की सड़कों पर निकलिए और स्ट्रीट फूड जरुर ट्राई करें। तभी तो आप कहेंगे ये दिल्ली है मेरे यार...........

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -