विजय सेतुपति के नए लुक से उड़े लोगों के होश
विजय सेतुपति के नए लुक से उड़े लोगों के होश
Share:

विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के लीडिंग स्टार भी कहे जाते है। विजय सेतुपति ने मास्टर और विक्रम जैसी धांसू मूवीज कर हिंदी बेल्ट के लोगों का भी प्यार पा लिया है। दमदार अभिनय के चलते करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके मूवी स्टार विजय सेतुपति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक ताजा तस्वीर साझा की है। 

इस तस्वीर में सुपरस्टार विजय सेतुपति बहुत स्लिम दिखाई दे रहे है। ये एक मिरर सेल्फी है। जिसे खुद सुपरस्टार विजय सेतुपति ने क्लिक की है। इस तस्वीर में विजय सेतुपति का स्लिम अवतार देख फैंस भी अवाक होने लगी है। यही वजह है कि ये तस्वीर मिनटों में ही सोशल मीडिया पर छाने लग गई है। विजय सेतुपति का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कई लोगों को हैरान कर दे रहा है। 

 

एंटरटेनमेंट की दुनिया में विजय सेतुपति की इस तस्वीर ने हंगामा मचा दिया है। इसके उपरांत विजय सेतुपति की इस तस्वीर को देख फैंस भी जमकर कमेंट्स भी करने वाले है। साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की इस तस्वीर पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या चेंजओवर है।' तो एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वीएस (विजय सेतुपति) वापस स्मार्ट हो रहा है।' जबकि कई लोग एक्टर के इस मेकओवर को इंस्पिरेशन भी बता रहे है। 

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?, नए वीडियो से उठ रहे सवाल

हुआ रणबीर और श्रद्धा की नयी फिल्म का एलान, नाम है बहुत खास

पति आयुष के साथ डिनर पर निकली अर्पिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -