'धोनी को भगवान की तरह पूजते हैं लोग, मुश्किल हो जाती है..', CSK के सलामी बल्लेबाज़ ने किया खुलासा
'धोनी को भगवान की तरह पूजते हैं लोग, मुश्किल हो जाती है..', CSK के सलामी बल्लेबाज़ ने किया खुलासा
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धुआंधार बल्लेबाजी कर 672 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैट्समैन डेवोन कॉनवे ने अपनी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। IPL खत्म होने के बाद स्वदेश लौट चुके कॉनवे ने कीवी मीडिया से बातचीत में कहा है कि एमएस धोनी की भारत में पूजा होती है, उनको मिलने वाला समर्थन अविश्वसनीय है। डेवोन कॉनवे IPL 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर रहे थे।

कॉनवे ने कहा है कि, 'भारत में धोनी को बेहद पसंद किया जाता है, वहां उनकी काफी पूजा होती है। वहां धोनी को मिलने वाला समर्थन अद्भुत और अविश्वसनीय है, CSK के बाहर होने वाला प्रत्येक मुकाबले हमें घरेलू मैच की तरह ही लगता था, क्योंकि हर मैदान पर धोनी के समर्थक घरेलू टीम से अधिक होते थे।' कॉनवे ने आगे कहा कि हम जिस संसार में रहते हैं उसके आदी हो चुके हैं, मगर धोनी के लिए यह काफी मुश्किल होता होगा, क्योंकि उनकी लोकप्रियता ही इतनी है कि होटल के बाहर निकलकर धोनी कुछ कर ही नहीं पाते होंगे। कॉनवे ने कहा कि टीम में प्रत्येक खिलाड़ी धोनी का सम्मान करता है। टीम के माहौल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी (धोनी) वजह से टीम का कल्चर काफी अलग है, फ्रेंचाइजी मालिक के साथ धोनी के अच्छे रिश्ते हैं।

डेवोन कॉनवे ने आगे बताया है कि उन्हें CSK के लिए पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी कोच स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी के कारण ही मिली। धोनी ने उनपर भरोसा किया और वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। कॉनवे ने IPL 2023 के 16 मैचों की 15 पारियों में 51.69 की बेहतरीन औसत से 672 रन बनाए, जिसमें 6 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 92 था।

Asia Cup 2023: BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत

'खेल को राजनीति से न जोड़ें..', पहलवानों के प्रदर्शन से BCCI चीफ रॉजर बिन्नी ने झाड़ा पल्ला, गांगुली ने भी बनाई थी दूरी

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में नहीं खेलेंगे अश्विन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -