अवार्ड लौटने वाले, अवार्ड की कीमत समझे और उसकी कद्र करे
अवार्ड लौटने वाले, अवार्ड की कीमत समझे और उसकी कद्र करे
Share:

नई दिल्ली : असहिष्णुता के मसले पर साहित्यकारों, इतिहासकारों और फिल्मी हस्तियों द्वारा अपने-अपने अवार्ड लौटाए जाने की बात इन दिनों विवादों में है। इस तरह के विवादों के बीच भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी ओर से कहा है कि जिसे भी सम्मान मिलता है वह इसका मूल्य समझे। यही नहीं उसे इन अवार्डस् की कद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता को कारण बताकर हस्तियों द्वारा इस तरह से महत्वपूर्ण अवार्ड वापस किया जाना ठीक नहीं है। 

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले फोटोग्राफर्स को शुभकामनाऐं दीं। दरअसल वे राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हस्तियों द्वारा कड़ी मेहनत कर अवार्ड अर्जित किए जाते हैं। उन्हें उनकी प्रतिभा के बदले में अवार्ड मिलते हैं। मगर इस तरह के अवार्डस को पाने वालों को इसकी कीमत समझना होगी। इसकी कद्र उन्हें करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भले ही सहिष्णुता असहिष्णुता कोई भी कारण हो उन्हें भावुक नहीं होना होगा। किसी भी मसले को चर्चा से हल किया जा सकता है। इस तरह से अवार्ड लौटाने को उन्होंने ठीक नहीं बताया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -