पुलिसवालों का ये अवतार देख चौंके लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
पुलिसवालों का ये अवतार देख चौंके लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

सिवान: बिहार से आए दिन कई अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी यहां हाजत में दारू पार्टी होती है तो कभी जेल में सिपाही कैदियों को मनचाही सुविधाएं देते दिखाई देते हैं। यहां की जेलों में मोबाइल और गुटखा मिलना सामान्य बात है। इस बार सिवान की जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे जेलों में कितना भ्रष्टचार फैला हुआ है ये साफ़ नजर आ रहा है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिवान मंडलकारा के भीतर पुलिसकर्मी एवं कैदी के हर प्रकार की गतिविधियों को दिखाया गया है। पूरा वीडियो तकरीबन 38 मिनट का है। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुलिसवाले कैदी से मालिश करवा रहे हैं। साथ ही साथ कैदी से मिलने आ रहे घरवालों से पैसे भी ले रहे हैं। 

हाल ही में ऐसी ही एक घटना दिल्ली के तिहाड़ जेल से भी सामने आई थी, जहां दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहे थे। ईटीवी भारत वारयल वीडियो तथा उसके साथ किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सिवान के मंडलकारा का है। वायरल वीडियो में जेल परिसर के भीतर गांजा बेचते हुए भी देखा जा सकता है। जिला प्रशासन ने इस वीडियो के आधार पर तहकीकात आरम्भ कर दी है। इससे स्पष्ट है कि वीडियो सिवान मंडलकारा का ही है।

जबरदस्त अंदाज में मनाया जाएगा इस बार नौसेना दिवस, जानिए पूरा कार्यक्रम

पारित हुआ आरक्षण संशोधन बिल, होंगे ये बदलाव

अचानक डिंडौरी पहुंचकर CM शिवराज ने लोगो को किया अचंभित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -