IPL छोड़ पंचायत चुनाव में लगी MS धोनी की ड्यूटी, देखकर चौंके लोग
IPL छोड़ पंचायत चुनाव में लगी MS धोनी की ड्यूटी, देखकर चौंके लोग
Share:

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी भले अपने शहर रांची में हों या न हों, मगर उनकी चर्चा बहुत होती रहती है। इन दिनों प्रदेश में गांव की सरकार चुने जाने की प्रक्रिया मतलब पंचायत चुनाव चल रहे हैं। इसमें भी धोनी सुर्ख़ियों में हैं। वह भी ‘चुनाव ड्यूटी’ को लेकर। आप यह सोच रहे होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी IPL में बिजी हैं, तो फिर पंचायत चुनाव में उनकी उपस्थिति कैसे? इसका जवाब ये है कि धोनी की भांति नजर आने वाले एक व्यक्ति की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। राजधानी रांची से सटे सिल्ली के लोटा पंचायत में यह व्यक्ति चुनाव कराता नजर आया, तो लोगों ने इसकी फोटो खींच ली।

झारखंड पंचायत चुनाव कराने की ड्यूटी में महेंद्र सिंह धोनी के होने का जिक्र यूं ही नहीं आया है। महेंद्र सिंह धोनी की भांति नजर आने वाले पंचायत चुनाव कर्मी विवेक कुमार की फोटोज देखकर आप भी एक बार को आप भी धोखा खा जाएंगे। 4 दिन पहले अचानक सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत में महेंद्र सिंह धोनी के पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगे होने की खबर तेजी से फैली। सिल्ली के साथ-साथ रांची से भी कई लोग इस ‘धोनी‘ को देखने पहुंच गए। टेबल पर सिर झुकाए धोनी निरंतर मतपत्रों के साथ अपना काम किए जा रहे थे। लोगों को उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही उस व्यक्ति ने चेहरा उठाया तो लोग हैरत में पड़ गए। ‌बिल्कुल धोनी की भांति हुबहू नजर आने वाला यह व्यक्ति विवेक कुमार थे। लोगों के चेहरे पर हैरानी देखकर वे हँसते हुए पंचायत ड्यूटी में अपने काम में रमे हुए थे।

पंचायत चुनाव कराने पहुंचे विवेक कुमार हूबहू धोनी की भांति नजर आते हैं। नजदीक से देखने पर आप भी एकबार को आप भी अचरज में पड़ सकते हैं कि कहीं ये धोनी तो नहीं? दरअसल, विवेक कुमार का लुक, उनका हेयर स्टाइल, कद काठी और चेहरे की बनावट काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी से बहुत मिलती है। इस कारण लोग उन्हें देख हैरत में पड़ गए।

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में पीएम मोदी बोले- ड्रोन तकनीक भारत में भी विक्सित की जा सकती है

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

IPL फाइनल में कौन करेगा 'गुजरात' का सामना ? बैंगलोर-राजस्थान की भिड़ंत से आज होगा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -