दीपावली पर न करें नशा, सुख - समृद्धि होगी आपके द्वार
दीपावली पर न करें नशा, सुख - समृद्धि होगी आपके द्वार
Share:

इंदौर। दीपावली के पर्व पर हर कोई पूजन की तैयारियों में व्यस्त नज़र आ रहा है। हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रयत्न करता है। सभी माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, गणेश जी का पूजन कर सुख और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। अमावस्या के अंधकार को दीपों की रोशनी से दूर किया जाता है। इस दौरान गरीबों को परिधान देकर, धन देकर सहायता की जाती है।

यदि इस दिन सुख व समृद्धि की कामना हो तो धार्मिक विश्लेषकों, पंडितों ने कुछ उपाय बताए हैं। जिनके अनुसार यदि हम किसी पर भी क्रोध नहीं करते, शाम को विश्राम नहीं करते और नशे से दूर रहते हैं तो सुख - समृद्धि द्वार पर दस्तक देती है। इस दिन सभी अपने घरों में सुन्दर पकवान बनाते हैं।

सभी आकर्षक तरीके से अपने घरों को सजाते हैं। सभी अपने वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजन के दौरान घंटी, शंखनाद आदि किया जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे के पास भी शाम होने पर एक दीप जलाया जाता है। कुछ ऐसे आसान उपाय हैं जिससे सुख और समृद्धि सदैव बनी रहती है।

CM योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे अयोध्या, मनेगा दीपावली का जश्न

इस दीपावली, पटाखे नहीं गुब्बारे फोड़िए

दीपो का त्यौहार- दीपावली

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -