एआर रहमान ने की शाहरुख खान की प्रशंसा, वजह है बहुत ही खास
एआर रहमान ने की शाहरुख खान की प्रशंसा, वजह है बहुत ही खास
Share:

वर्ष 2004 में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की मूवी स्वदेश रिलीज हुई थी। रिलीज के तुरंत पश्चात् इसे फ्लॉप बता दिया गया। ऑडियंस भी मूवी देखने के लिए नहीं उमड़े। निर्माताओं को भी अहसास करवा दिया गया कि उन्होंने कोई बड़ी मिस्टेक कर दी है। किन्तु अब कई वर्षों पश्चात् माहौल बदल गया है। ये मूवी मास्टरपीस बताई जाती है, अभिनय जबरदस्त लगता है तथा गाने तो सदाबहार बन ही गए हैं।

वही मूवी में बेहतरीन म्यूजिक का सारा क्रेडिट एआर रहमान को जाता है। उनके कारण मूवी के कई सांग अब पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। इस विशेष मूवी को लेकर रहमान ने खुलकर चर्चा की है। शाहरुख की प्रशंसा में भी बहुत कुछ कहा है तो फिल्म से संबंधित किस्से भी बताए हैं। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में गायक कहते हैं- इस मूवी को बहुत कम समझा गया था। रिलीज के पश्चात् सभी को ट्रोल किया गया। किन्तु जैसा प्रभाव स्वदेश फिल्म का रहा, वो कमाल है। आशुतोष की स्क्रिप्ट, शाहरुख का अभिनय, सबकुछ शानदार रहा। 'ये जो देश' वाला गाना था वो लोगों के दिल में घर कर गया।

रहमान ये भी कहते हैं  कि उनकी इस मूवी के कारण कई लोग विदेश छोड़ फिर भारत आ गए। सभी ने अपने देश को महान बनाने की कवायद की। इस बारे में वे बोलते हैं- कई लोग अमेरिका-यूरोप से वापस इंडिया आ गए तथा बोलते थे कि वो देश को फिर महान बनाएंगे। लोग हमें दोष देते हैं कि हमारे कारण वे वापस देश आ गए। अब रहमान का ये कहना दिखाता है कि इस एक मूवी के कारण कई लोगों के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। कहने को वो केवल एक कहानी थी, किन्तु उसने अलग ही लेवल पर देशभक्ति की भावना जगा दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत को भुला रही है रिया चक्रवर्ती, शेयर की ये पोस्ट

राहुल द्रविड के बाद दीपिका पादुकोण ने शेयर की ऐसी पोस्ट की फैंस ने कहा- हमें इस गुंडी से प्यार है...

प्रियंका चोपड़ा ने ‘बेटी’ डायना के साथ शेयर की जबरदस्त तस्वीर, लिखा- मम्मी और मैं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -