बांग्लादेश में सरकार के खिलाफ हुई जनता
बांग्लादेश में सरकार के खिलाफ हुई जनता
Share:

ढाका : बांग्लादेश में बढ़ती हत्याओं के खिलाफ बांग्लादेशी सरकार को जिम्मेदार मानते हुए लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए है। रविवार को बंग्लादेशी सरकार की उदासीनता का हवाला देते हुए आम जन सड़कों पर अपना विरोध जाहिर करने उतर आए। गौरतलब है कि बीते दिनों बांग्लादेश में कई ब्लॉगरों व धर्म के खिलाफ लिखने वालों की हत्या का मामला प्रकाश में आया था।

इसके बाद से ही कई ब्लॉगर अपने घर में ही नजरबंद हो गए है। इस साल करीब पाँच लेखकों की नृशंस हत्या कर दी गई। राजधानी ढाका में 43 वर्षीय आरफीन दीपान की उनके ही कार्यालय में हत्या कर दी गई। इस हत्या के कुछ घंटे पहले ही कट्टरपंथियों ने दो धर्मनिरपेक्ष लेखक और प्रकाशक राशिद तुतुल पर हमला किया, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।

इस घटना की जिम्मेदारी अंसार अल इस्लाम ने ली है। प्रदर्शनकारियों में कई अधिकार संगठन समूह व सामाजिक संगठन शामिल थे, इन्होने राजधानी समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किया। पुलिस की तीव्र निंदा करते हुए इन लोगो ने दोषियों को सजा और सुरक्षा की सुनिश्चितता की गुहार लगाई। ढाका विश्वविद्यालय में भी शिक्षकों व छात्रों ने विरोध प्रदर्शित किया।

बांग्लादेश में अब लेखकों के साथ-साथ बुक पब्लिशर को भी धमकियाँ दी जा रही है। समय प्रकाशन के मालिक फरीद अहमद ने बताया कि एसएमएस के जरिए उन्हें कई बार धमकियाँ मिल चुकी है। इसे किसी अल अहरार नामक संगठन ने भेजा है।

इस पर गृह मंत्री अस्सादुजमन कमाल का कहना है कि देश में हालात बिल्कुल स्थिर है। इस तरह की घटनाँए अन्य देशों में भी हो रही है। वही कमिश्नर मोनिरुल का कहना है कि यह कोई साधारण हत्या नही है ब्लकि एक प्री प्लान्ड मर्डर है, जिसका लक्ष्य लेखक है। इसलिए हमें परेशानी हो रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -