कोरोना महामारी का हर तरफ कहर है वही कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से देश में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में कर्नाटक के बेलागावी शहर से एक चौंकाने वाली जानकारी आई है जहां आधा गांव ही कोरोना की चपेट में है। बेलागावी शहर के अबानल गांव में लगभग आधे लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को यह खबर सामने आई।
वही इस गांव में लगभग 360 लोग रहते हैं जिसमें से लगभग 144 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए अधिकांश लोग अभी हाल ही में महाराष्ट्र के एक पर्व में हिस्सा लेकर वापस अपने गांव लौटे हैं। जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने रैंडम टेस्टिंग आरम्भ कर दी है। शहर के कमिश्नर हरीश कुमार भी गांव में पहुंचे तथा वहां के हालात को रिव्यू कर रहे हैं।
वही दूसरी तरफ देश में बुधवार को 24 घंटे में 3 लाख 14 हजार 835 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। इसके पहले दुनिया में एक दिन में सर्वाधिक नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम दर्ज था। अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को 3 लाख 07 हजार 570 नए मरीज मिले थे, मगर अब इस मामले में भारत सबसे आगे निकल गया है। बीते 24 घंटे में देश में 2104 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को रिकॉर्ड 1 लाख 78 हजार 841 मरीज रिकवर हुए हैं।
कोरोना महामारी के लिए ममता ने मोदी को बताया जिम्मेदार, वैक्सीन की कीमतों पर भी उठाया सवाल
वाराणसी में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी, डीएम का आदेश- नए कोरोना मरीजों को भर्ती न करें
बंगाल चुनाव: कांग्रेस का आरोप- TMC के अफसरों ने खाया कब्रिस्तान का पैसा