इन राशि के लोग कभी नहीं बन पाते अच्छे कपल
इन राशि के लोग कभी नहीं बन पाते अच्छे कपल
Share:

कुछ लोग पहली मुलाकात में ही अच्छे मित्र बन जाते हैं। जबकि कुछ लोगों के साथ वर्षों तक रहने के पश्चात् भी उनके विचार हमसे नहीं मिलते। उनसे एक वक़्त आने के बाद लड़ाई झगड़े, विवाद भी होने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कई राशियां एक दूसरे के साथ बहुत सहज होती है तथा कुछ राशियां एक दूसरे के साथ रह भी नहीं पाती है। आइए बताते हैं कि कौन कौन सी ऐसी राशियां हैं जो परफेक्ट जोड़ी नहीं बन सकती है।

1- मकर और मेष राशि:-
अच्छे विचारों एवं रहन-सहन वाले मकर राशि के लोगों की मनमौजी एवं बेसब्र रहने वाले मेष राशि वालों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं बनता है। मेष राशि के नियंत्रण में रखने के स्वभाव की वजह से मकर राशि के लोग उनसे परेशान रहते हैं तथा बहुत तनाव महसूस करते हैं। 

2- कुंभ और वृषभ राशि:-
कुंभ राशि वाले जिद्दी, स्वतंत्र ख्यालों वाले लोग होते हैं। जिसकी वजह से उनकी अक्सर वृषभ राशि वालों से नहीं बनती है। यदि कुंभ एवं वृषभ राशि वालों की जोड़ी बन जाए तो इनमें बहुत अधिक लड़ाई झगड़ा होगा, छोटी छोटी बातों पर लड़ाई होगी। वृषभ राशि के लोग कुंभ राशि वालों के खुले विचारों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं। 

3- मीन और मिथुन राशि:-
मीन राशि वाले सहज व्यवहार के होते हैं तो अक्सर वे मिथुन राशि के लोगों को समझ नहीं पाते हैं। मिथुन राशि के लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं जबकि मीन राशि के लोग दूसरों की भावनाओं, इच्छाओं का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। साथ ही मीन राशि के लोग बेहद मददगार होते हैं। जिसकी वजह से दोनों का व्यवहार एक दूसरे से पूरी तरह विपरीत होता है इसलिए दोनों अच्छी जोड़ी नहीं कहलाती है।

4- मेष और कर्क राशि:-
मेष राशि के लोग तेजतर्रार होते हैं। जब ये लोग अच्छे लोगों के साथ रिश्ते में आते हैं तो उन्हें परेशानियां ही आती हैं। कर्क राशि वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले तथा अच्छे विचार के लोग होते हैं। एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत स्वभाव होने की वजह से इन्हें एक-दूसरे का साथ देने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5- वृषभ और सिंह राशि:-
वृषभ एवं सिंह ये दोनों स्वभाव से जिद्दी होते हैं। सिंह राशि वाले केवल अपने बारे में ही सोचते हैं जिसके कारण सहज स्वभाव वाले वृषभ राशि वालों को परेशानी होती है। सिंह राशि वालों को लाइमलाइट में रहना अच्छा लगता है जबकि वृषभ राशि वाले अपनी ही दुनिया में रहना चाहते हैं जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती है।

6- मिथुन और कन्या:-
उत्साहित एवं जिज्ञासु स्वभाव के मिथुन राशि के लोगों को आवश्यकता से अधिक प्रैक्टिकल कन्या राशि वाले बोरिंग लगते हैं। मिथुन राशि वाले लोग मौजमस्ती और प्यार करने में भरोसा रखते हैं तो कन्या राशि वालों की पहली प्राथमिकता उनका काम होता है। मिथुन राशि वाले अपना प्यार बेझिझक दिखाते हैं वहीं कन्या राशि वाले इस मामले में बहुत संकोची होते हैं। इस कारण दोनों में तालमेल की कमी होती है।

7- कर्क और तुला राशि:-
कर्क राशि वाले लोग अपनी ईमानदारी, स्थिरता, उदारता और संवेदनशीलता के कारण जाने जाते हैं जबकि तुला राशि के लोग ढुलमुल एवं दिखावटी स्वभाव वाले होते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल बेमेल होते हैं। कर्क राशि वालों को तुला राशि वालों के साथ बहुत धीरज से काम लेना होता है तथा ये धीरज जब जवाब दे जाए तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

8- धनु और मीन:-
धनु राशि वाले लोग अपने नैतिक एवं दार्शनिक विचार के लिए जाने जाते हैं। धनु राशि वाले लोग अपने आसपास के माहौल को बिल्कुल खुशनुमा बना देते हैं तथा जबकि मीन राशि के लोग खुद में ही रहते हैं और इन्हें समझना मुश्किल होता है। मीन राशि के लोग आवश्यकता से अधिक भावुक होते हैं जिन्हें समझना धनु राशि वालों के लिए मुश्किल हो जाता है।

9- सिंह और वृश्चिक राशि:-
हंसी मजाक करने के शौकीन सिंह राशि वालों को जिद्दी स्वभाव वाले वृश्चिक राशि वालों से तालमेल बिठाने में बहुत कठिनाई होती है। सिंह राशि वाले अपने नेतृत्व करने की क्षमता के कारण जाने जाते हैं तथा इसी आदत के कारण वो हमेशा वृश्चिक राशि वालों के निशाने पर रहते हैं। दोनों के बीच आपस में बहुत तर्क होते हैं जो अक्सर ही लड़ाई में बदल जाती है। 

10- कन्या और धनु राशि:-
कन्या राशि वाले किसी भी काम को परफेक्शन के साथ करते हैं तथा दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं। इनकी इसी आदत के कारण स्वतंत्र विचारों वाले धनु राशि वालों को अपनी जिंदगी में दखल का एहसास होता रहता है। वो कन्या राशि वालों के साथ एक तरीके का दबाव महसूस करते हैं जिसके कारण इनका रिश्ता सही तरीके से नहीं चल पाता।

11- तुला और मकर राशि:-
तुला राशि के लोग खुले विचार वाले होते हैं तथा मकर राशि के लोग भी अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। मकर राशि के लोग कभी-कभी बिल्कुल सख्त हो जाते हैं जिसके कारण तुला राशि वालों को उनके साथ देने में परेशानी महसूस होती है। ये दोनों राशि वाले एक-दूसरे के साथ सहज नहीं महसूस करते हैं।

12- वृश्चिक और कुंभ राशि:- 
वृश्चिक एवं कुंभ राशि वाले स्वभाव से एक दूसरे के बिल्कुल उलट होते हैं। इन दोनों के रिश्ते में प्यार एवं ईमानदारी की कमी होती है। एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार के फैसला लेने में ये एकमत नहीं हो पाते हैं। इस कारण इनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है।

बेहद शुभ है इस बार की नवरात्रि, माता का आगमन और विदाई दोनों होगा फलदायी

चैत्र नवरात्र में नौका पर सवार होकर आएंगी मां जगदंबे, जानिए इसका महत्व

आखिर किसने खेली थी संसार की सबसे पहली होली? जानिए कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -