शाहीनबाग और जामिया से पकड़ाए PFI के लोग, आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तार
शाहीनबाग और जामिया से पकड़ाए PFI के लोग, आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तार
Share:

नई दिल्ली: पूरे देश में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के खिलाफ जारी छापेमारी के बीच मंगलवार (27 सितम्बर 2022) तक कुल 170 सदस्यों को कस्टडी में लिया गया है। ये गिरफ्तारियाँ 8 अलग-अलग राज्यों में हुई हैं। केरल वाली स्थिति को देखते हुए दिल्ली के शाहीन बाग में अर्ध सैनिक बलों को पेट्रोलिंग करवाई जा रही है।

अकेले कर्नाटक से 45 गिरफ्तारियाँ होने की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश के शाजपुर से 2 और दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग़ इलाके से तक़रीबन 1 दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद और नांदेड़ में भी ATS की छापेमारी के दौरान तक़रीबन 14 संदिग्धों को हिरासत में लेने की खबर है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ और बुलंदशहर में भी छापा मारा गया है। प्राप्त जानकारी  के अनुसार, PFI का लिंक प्रतिबंधित SIMI, भगोड़े ज़ाकिर नाईक और आतंकी संगठन ISIS से पाया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि PFI ने भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए न केवल पाकिस्तान बल्कि मिडिल ईस्ट के लोगों का भी सहारा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PFI ने पूरे देश में हिंसा की बड़े स्तर प्लानिंग की थी। इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान एक समय में SIMI का राष्ट्रीय सचिव था। इसके साथ इसी समूह का एक अन्य पदाधिकारी अब्दुल हमीद भी कभी सिमी का सदस्य था। आरोप है कि PFI को उसकी आतंकी हरकतों को संचालित करने के लिए मिडिल ईस्ट से फंडिंग आती थी। इसे भारत में पहुँचाने में पाकिस्तान मध्यस्तता किया करता था। इस नेटवर्क के संचालन में PFI की राष्ट्रीय टीम में शामिल मोहम्मद शाकिब की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान से पैसे उगाही करने के लिए PFI भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानियों की पैरवी का हवाला दिया करता था। आपको याद दिला दें कि ISIS की हरकतों को भारत में एक्टिव रखने के लिए मोहिदीन ने 8 जनवरी 2021 में कन्याकुमारी में कालियाकविलाई चेकपॉइंट पर ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर विल्सन की हत्या की थी। PFI के मोहम्मद शाकिब ने बाद में अपने साथियों सहित सब इंस्पेक्टर विल्सन के कातिलों के लिए इस केस पर काम किया था।

'भारत में छिड़ा गृह युद्ध..', जैसी फर्जी ख़बरें फैलाने वाले 10 YouTube चैनलों पर मोदी सरकार का एक्शन

जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का एक और आतंकी ढेर, इस महीने मारे गए 9 दहशतगर्द

लखनऊ से PFI का अब्दुल मजीद गिरफ्तार, आतंकी संगठन ISIS से जुड़ा जिहादी साहित्य बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -