इस चीज में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं मिथुन राशि के लोग
इस चीज में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं मिथुन राशि के लोग
Share:

माानव जीवन सवालों से भरा है। हर इंसान के मन में कोई न कोई सवाल होता है, जिसका जवाब वह निरंतर खोजता ही रहता है। इन्ही सवालों में एक सवाल भविष्य से जुड़ा होता है। हर इंसान के मन में भविष्य के बारे मे जानने की उत्सुकता होती है। अगर आपके भी मन में कुछ ऐसा ही चल रहा है, तो ज्योतिषशास्त्र एक ऐसा माध्यम है, जो आपके इन सवालों के जवाब भी असानी से दे सकता हैं। लेकिन आज हम यहां पर राशि के अनुसार मिथुन राशि के लोगो के स्वभाव के बारे में चर्चा करने वालें हैं, यहां पर हम जानेंगे कि आखिर मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

ऐसे लोग दूसरों को शीघ्र ही आकर्षित कर लेते हैं, इसलिए इनके मित्र अधिक होते हैं। इन्हें अपनी प्रशंसा कराना भी पसंद है। इन्हें तर्क करना पसंद है, इसलिए ये अक्सर किसी विषय पर वाद-विवाद करते रहते हैं। ये लोग आमतौर पर एक से अधिक व्यापार करते हैं, परन्तु चंचल प्रवृत्ति के कारण एक व्यापार से दूसरे व्यापार में जाने पर दुख झेलना पड़ता है। 

मिथुन राशि वालों की स्मरण शक्ति तीव्र होती है, और ये अक्सर साहित्यिक कार्यो से ज्ञानोपार्जन करने का प्रयत्न करते हैं। ये लोग शिल्प कला के भी प्रेमी होते हैं। इनका शरीर दुर्बल और दृष्टि तीव्र होती है। ये लोग हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों को हृदय रोग की समस्या हो सकती है।

जिनका जन्म मिथुन राशि में हुआ हो, तो वे गर्म-नर्म स्वभाव के व्यक्ति  होते हैं। उनके विचार हमेशा स्थिर रहते हैं, लेकिन ऐसे लोग एक काम से, कभी सन्तुष्ट नहीं होते और एक ही समय में बहुत सारे काम करने का प्रयत्न करते हैं। 

मिथुन राशि वालों के लिए सफेद, हरा रंग या हल्का लाल रंग, कमल का फूल, बुधवार और गुरूवार का दिन, साथ ही 3-4-5-6 अंक लाभदायक होते हैं। इनकी आयु के 5-6-10-11-14-18-20- 28- 46-53-63वें वर्ष, प्रतिकूल समय होंगे और शारीरिक कष्ट का कारक बनेंगे।

 

राशि के अनुसार करें ये काम, समाज में मिलेगा भरपूर मान-सम्मान

इन तीन राशियों में प्रबल होता है प्रेम विवाह का योग

पेट के कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रहा है ये एक्टर

मरने से पहले कमाल ने ज़ाहिर की आखिरी इच्छा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -