दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 10 दिनों के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 10 दिनों के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Share:

नई दिल्ली : मई के बाद जून में भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। रविवार (4 जून) को वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि उमस की वजह से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में नमी के चलते हीट इंडेक्स 45 डिग्री रहा। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (5 जून) को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ  के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव हुए हैं।

IMD के अनुसार, आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद मंगलवार से मौसम खुला रह सकता है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 7 जून को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के लगभग रहेगा।  इसके बाद मौसम निरंतर बढ़ता जाएगा। 8 जून को यह बढ़कर 39 और 26 डिग्री तक जाएगा। वहीं 9 व 10 जून को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक जा सकता है।

पीतम पुरा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 37.9 डिग्री, नजफगढ़ में 37.1, पूसा में 37 डिग्री तापमान रहा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई ।

'पीएम मोदी जिद्दी हैं, बात पर अड़े रहते हैं..', किस बात को लेकर प्रधानमंत्री पर भड़के सीएम गहलोत ?

बारूद के ढेर पर बंगाल ! अब पब्लिक टॉयलेट में फटा बम, बेमौत मारा गया 11 साल का बच्चा

'सिंगल यूज़ प्लास्टिक' है विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम, पीएम मोदी बोले- भारत कबसे कर चूका बैन, आज उसपर बात कर रही दुनिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -