हरियाणा में दिखा योग का जलवा
हरियाणा में दिखा योग का जलवा
Share:

करनाल/हरियाणा : हमेशा सफेद कुर्ता - पायजामा, चश्मा पहनने और ललाट पर तिलक लगाने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अलग ही अंदाज़ में दिखाई दे रहे थे। काले रंग का लोअर और योग प्रचार की टी-शर्ट पहनने के बाद तो उनका व्यक्तित्व ही अलग लग रहा था। मंच से किसी युवा की तरह वे योग और व्यायाम करते नज़र आए। उनके साथ मंच पर बाबा रामदेव के नज़दीकी माने जाने वाले आचार्य बालकृष्ण भी थे। मिली जानकारी के अनुसार सरकार के इस कार्यक्रम में योग गुरू आचार्य बालकृष्ण के साथ अन्य लोगों ने योग किया। आचार्य बालकृष्ण मंच से लोगों को आवश्यक टिप्स देते रहे।

इस आयोजन से करीब 20000 लोग लाभान्वित हुए। इसमें शासकीय कर्मचारी, स्कूलों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे भी प्रतिदिन योग, आसन करते हैं। योग उन्हें शांत रखता है साथ ही योग से वे संतुलित रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री खट्टर के अनुसार योग जीवन में बहुत कुछ सीखाता है। योग व्यक्ति के शरीर, मन और मानस को एक सूत्र में पिरोने में सहायक होता है। हरियाणा में हुए इस आयोजन को लेकर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि योग को करने से बहुत लाभ होता है। इससे तन के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है और जीवनीय उर्जा मिलती है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विश्वभर में योग करने को लेकर लोगों को प्रेरणा दी गई। इस दौरान बड़ी सं ख्या में लोग सामूहिकतौर पर योग करने पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग, अभ्यास किए। हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और आचार्य बालकृष्ण ने योग कार्यक्रम की कमान संभाली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -