बच्चे की मौत पर भीड़ ने अधिकारियों को बनाया बंधक
बच्चे की मौत पर भीड़ ने अधिकारियों को बनाया बंधक
Share:

खगड़िया : खगड़िया में रोड एक्सीडेंट हो गया। ऐसे में लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस बल ने बल प्रयोग किया लेकिन इसके पहले भीड़ ने पुलिस अधिकारी को बंधक बना लिया। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा। स्थिति हाथ से निकलती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया। दरअसल इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के वाहन चालक को पकड़ कर उसे जमानत पर छोड़ दिया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। लोगों की मांग थी कि वाहन चालक को जेल भेज दिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को सड़क हादसा हो गया था। जिसमं एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की जान चली जाने पर उसके परिजन के साथ आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही गोगरी थाने से पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाईश दी मगर लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। उऐसे में भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर हमला बोलते हुए उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस काफी कमजोर पड़ गई लेकिन बल प्रयोग कर उसने अपने अधिकारियों को छुड़वाया। लोगों को समझाईश दी गई तब कहीं जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। लोग आरोपी वाहन चालक को जमानत पर छोड़ने का विरोध कर रहे थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -