हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में उमड़ा जन सैलाब! भगवामय हुआ माहौल
हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में उमड़ा जन सैलाब! भगवामय हुआ माहौल
Share:

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर एक बड़ी कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका आयोजन बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) की ओर से किया गया है। इसमें 5100 महिलाऐं शामिल हुई, जिसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। यहां आज बृहस्पतिवार से 13 अप्रैल तक बागेश्वर धाम की कथा की शुरुआत हुई है। मिल रही खबर के अनुसार, आज रात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदिशा पहुंचेंगे। यहां वह कल (7 अप्रैल) से अपना दिव्य दरवार लगाने वाले हैं। उनके आने से पहले पंडित अंकित कृष्ण शास्त्री बटुक के नेतृत्व में हजारों के आंकड़े में विदिशा आए भक्त कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।
   
विदिशा में पहली बार बागेश्वर धाम की ओर से 13 अप्रैल तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर बालाजी पैराडाइज बायपास पर 150 बीघा इलाके में कथा स्थल तैयार हुआ है। पूरे क्षेत्र को रंगोली से सजाया गया है। इसमें हर दिन 50 हजार से ज्यादा व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके लिए बाकायदा अलग से भोजना शाला का निर्माण कराया गया है।

कल मतलब शुक्रवार से देश के जाने माने संतों का समागम भी विदिशा में होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन बीते एक महीने से कथा स्थल की व्यवस्था करने में जुटा था। इसी वजह से शहर के बाईपास से निकलने वाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है। ऐसा कहा जाता है कि बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में सैकड़ों लोग अपनी परेशानी लेकर आते हैं। इनमें से कुछ लोगों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनका नाम लेकर पुकारते हैं। उनके पास उसी नाम का पर्चा पहले से बना होता है। इसे पढ़कर वह लोगों को उनकी परेशानी बताते हैं। साथ ही इसका उपाय भी बता देते हैं। बताया जाता है कि ये लोग देश विदेश से आते हैं। इस दरबार का टीवी पर प्रसारण किया जाता है। 

'कांग्रेस ने अडानी को थाली में सजाकर दिया था पोर्ट..',सीतारमण ने राहुल गांधी को दिलाई याद

'किसी और से शादी की तो उठा ले जाऊंगा', धमकी से डरकर लड़की ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

बढ़ते कोरोना को देखते हुए डॉक्टर्स ने दी ये चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -