जन्म से ही बहुत मेहनती होते हैं वृषभ राशि के लोग
जन्म से ही बहुत मेहनती होते हैं वृषभ राशि के लोग
Share:

ज्योतिषशास्त्र वह माध्यम है, जिससे मानव जीवन की समस्त परेशानी को काफी आसन तरीकों से खत्म किया जा सकता है। इतना ही नहीं ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से आप किसी भी इंसान का स्वभाव पता कर सकते हैं। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं। यहां पर हम राशियों के माध्यम से वृषभ राशि के लोगों के स्वभाव के बारे में बात करेंगे। अगर आपके आस-पास भी कोई इस राशि के लोग मौजूद है, तो आप भी उनका स्वभाव जान सकते हैं। तो चलिए जानते है कि कैसे होते हैं वृषभ राशि के लोग?

वृषभ राशि के व्यक्ति अत्यंत दृढ़ प्रतिज्ञ, हठीले, सन्तोषी और परिश्रमी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को मुख्य रूप से गले और हृदय रोग का भय रहता है पाचन-क्रिया भी कमजोर होती है इसीलिए इन्हें हल्का भोजन करना चाहिए। 

इस राशि में जन्म लेने वाले को तीसरे वर्ष में अग्नि से 6 और 10 वें वर्ष में ऊंचे स्थान से गिरने का भय, 16 वें वर्ष में सर्प से, 25 वें वर्ष में जल से, और 30-33- 46-52 और 53वें वर्ष में विभिन्न कारणों से शरीर को कष्ट हो सकता है। ऐसे व्यक्ति  की पूर्णायु 85 वर्ष की मानी जाती है। 

वृष राशि वालों की हमेशा व्यापार करने में रुचि होती है, लेकिन कभी अति सम्पन्नता नहीं रहेगी। धन संग्रह भी नहीं कर सकेंगे। ऐसे लोग अक्सर संगीत कला में निपुण पाये जाते हैं। राजकीय कार्य में सफलता मिल सकती है। प्रेम के कारण ये लोग सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। इनके लिए शुभ रंग सफेद, शुभ बहुमूल्य वस्तु सोना और हीरा, शुभ दिन शुक्रवार और शुभ अंक 2-3-6-7 होंगे।

 

जानिए किस राशि के लोगों की होती है स्मरण शक्ति सबसे तीव्र.......

ऐसी रेखा वाले लोग अपने जीवन में कभी नहीं बन पाते पिता

इस चीज में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं मिथुन राशि के लोग

अपने होने वाले पति का जानना है राज़, तो पढ़ें यह खबर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -