करोड़पति होने के बावजूद इस मॉडल को दान दे रहे लोग
करोड़पति होने के बावजूद इस मॉडल को दान दे रहे लोग
Share:

हॉलीवुड मॉडल काइली जेनर अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में काइली को फोर्ब्स मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी। फोर्ब्स ने काइली को सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने को लेकर अपनी लिस्ट में जगह दी थी। मैगजीन ने उन्हें 'सेल्फ मेड बिलियनरी' कहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी दौलत होने के  बावजूद कुछ लोग काइली को दान दे रहे हैं। 

कायली ने जाहिर की फोर्ब्स के कवर पेज पर आने की ख़ुशी

 

जी, हां ये सच है कि कुछ लोग काइली जेनर के लिए दान उगा रहे हैं और इन लोगों ने सोशल मीडिया पर 'GoFundMe campaign' चला रखा है, ​जिसके तहत यह काइली के लिए पैसे मांग करहे हैं। फोर्ब्स की सूची के ​अनुसार, इस समय काइली के पास 90 लाख डॉलर की संपत्ति है। अब आप सोच रहे होंगे कि करोड़पति होने के बाद भी काइली को पैसों की क्या जरूरत है? लेकिन ये सच है। दरअसल, जो लोग काइली के लिए दान मांग रहे हैं, उनका कहना है कि काइली के पास कम से कम एक अरब रुपये तो होने ही चाहिए। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर  जो GoFundMe campaign चलाया हुआ है, उसमें इन्हेांने लोगों ने काइली को अरबपति बनाने की अपील की है और इतना ही नहीं इस कैंपेन के तहत कई लोगों ने काइली को दान भी दिया है। 

बेटी के जन्म के बाद कायली में आए हैं यह बदलाव

 


बता दें कि फोर्ब्स के अनुसार, काइली सबसे कम उम्र में अमीर होने वाली पहली महिला हैं। उनसे पहले सबसे कम उम्र में  करोड़पति होने का खिताब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास था। जुकरबर्ग ने 23 साल की उम्र में  करोड़पति होने का खिताब पाया था, जबकि  काइली ने मात्र 20 साल में यह सफलता अपने नाम कर ली।  

ये भी पढ़ें  - अरबों की मालकिन है यह 20 साल की मॉडल

कायली जेनर की इस सेल्फी ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

कायली जेनर की बेटी के शू कलेक्शन की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -