पर्वत, पठार और मैदान, गर्मी कर रही लोगों को हलकान
पर्वत, पठार और मैदान, गर्मी कर रही लोगों को हलकान
Share:

जयपुर : देशभर में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। हालात ये है कि प्रातः 10 बजते - बजते तो सूरज की धूप में तेज चुभन का अहसास होने लगता है। उत्तरभारत से लेकर मध्य भारत और दक्षिण भारत में गर्मी से हाल बेहाल हैं तो पश्चिम भारत से पूर्वी भारत में भी लोग हलकान हो रहे हैं। हालात ये हैं कि लोग हिल स्टेशनों पर पहुंचे हैं लेकिन अब तो वहां भी गर्म हवाओं का दौर है। कश्मीर में भी पारा कहर बरपा रहा है। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच जाता है।

पुंछ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में तो हालात बेहाल हैं यहां पर सूरज की धूप से रेतीले क्षेत्र गर्म हो जाते हैं हालांकि रात्रि में जरूर लोगों का कुछ राहत मिलती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजस्थान के फलौदी में टेम्परेचर 51 डिग्री पर पहुंच गया। इसके पूर्व 1956 में अलवर में 50.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान हो गया है। भोपाल में 2010 में 25 मई को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा था।

उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन हो रहा है। यहां देशभर से लोग पहुंच रहे हैं मगर भीषण गर्मी ने लोगों को हलकान कर रखा है। लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के ही साथ लू के थपेड़ों से बचने की सलाह दी जा रही है। अधिकांश यात्री दिन में तेज धूप में तो सिंहस्थ क्षेत्र में बने पांडालों में या अन्य कहीं ठहरने के स्थानों पर विश्राम कर रहे हैं।

जबकि मेला क्षेत्र में शाम के समय अधिक रौनक रहने लगी है। उज्जैन में पारा 46 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू रहा है तो दूसरी ओर इंदौर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। दक्षिण भारत में गर्मी के ही साथ मौसम में बदलवा की संभावना जताई गई है। संभावना जताई गई है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते रोनू नामक तूफान अपना कहर बरपा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -